मुशहरी में महिला की हत्या शव खेत में फेंका

मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली सेन में सुबह ढैंचा के खेत में एक महिला की शव मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:31 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:31 AM (IST)
मुशहरी में महिला की हत्या शव खेत में फेंका
मुशहरी में महिला की हत्या शव खेत में फेंका

मुजफ्फरपुर : मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली सेन में सुबह ढैंचा के खेत में एक महिला की शव मिला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मृतका की पहचान स्थानीय मो. मुश्ताक की पत्नी नासरीन बेगम के रूप में की है। मृतका के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस संबंध में मृतका की गोतनी गुलशन खातून ने बताया कि रात्रि में वह खाना खाकर दोनों बच्चों के साथ सोई थी। सुबह जब गाव की महिलाएं शौच के लिए खेत में गईं तो उसका शव खेत में पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। इसी बीच किसी ने मुशहरी थाने को शव मिलने की जानकारी दे दी। सूचना पर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, सब इंस्पेक्टर आरसी दास, प्रशिक्षु दारोगा चादनी कुमारी सावरिया, बीरबल कुशवाहा वहां पहुंचे। शव को कब्जे में ले पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति हैदराबाद में काम करता है। उनकी दो संतान एक बेटी व एक बेटा है। लोगों ने दबी जुबान यह बताया कि मृतका का पति से संबंध अच्छा नहीं था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार पंचायती भी की थी। गोतनी ने बताया कि वह घटों मोबाइल पर किसी से हंस-हंस कर बात करती थी। शायद किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। निकाह के 10 वर्ष बाद भी दोनों के संबंध मधुर नहीं थे। मृतका के मोबाइल का सिम भी गायब बताया गया है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता वैशाली जिले के चेहराकला निवासी मो. सहीम ने स्थानीय संजय राम पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी