दरभंगा में फंदे से लटकता मिला मुजफ्फरपुर के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Darbhanga Crime News दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के सनहपुर मध्य विद्यालय स्थित बुद्धि गाछी में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकते मिला है। पति को छोड़ पत्नी चली गई थी मायके तनाव के कारण हुई घटना जांच में जुटी पुलिस

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:17 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:17 PM (IST)
दरभंगा में फंदे से लटकता मिला मुजफ्फरपुर के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
(प्रतीकात्मक तस्वीर) दरभंगा में फंदे से लटकता मिला मुजफ्फरपुर के युवक का शव

दरभंगा, जेएनएन। दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के सनहपुर मध्य विद्यालय स्थित बुद्धि गाछी में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकते मिला है। घटना के पीछे युवक की पत्नी का मायके में रहना बताया गया है। युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले कटरा थानाक्षेत्र के लखनपुर निवासी स्व. योगेन्द्र महतो के पुत्र जगदीश महतो के रूप में की गई है।

बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह लोगों ने आम के पेड़ से एक युवक के शव को झूलते देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। आशंका जताई जा रही है कि गुरुवार की रात युवक ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था।

 स्वजनों के अनुसार जगदीश की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई। इस कारण से वह तनाव में रहता था। गांव में ही मजदूरी कर जीवन यापन करता था। इस बीच उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से लोग आश्चर्य में हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। बताया कि घटना की बाबत स्वजनों से जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे। प्रारंभिक तौर पर घटना आत्महत्या का लग रहा है।

chat bot
आपका साथी