समस्तीपुर के दलसिंहसराय में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका Samastipur News

समस्‍तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की घटना। गेहूं के खेत में पड़ा मिला शव कपड़े भी इधर-उधर बिखरे थे। लोग आशंका जता रहे कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 01:58 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 01:58 PM (IST)
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका Samastipur News
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका Samastipur News

समस्तीपुर, जेएनएन। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खेरबन इलाके में एक महिला का शव मिला। शव गेहूं के खेत में पड़ा था। कपड़े भी इधर-उधर बिखरे थे। लोग आशंका जता रहे कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। स्वजन ने बताया कि वह गुरुवार की रात करीब आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी। लेकिन, देर रात तक नहीं लौटी। उन्होंने खोजबीन शुरू की।

 शुक्रवार की सुबह उसका शव खेरबन से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, सब इंस्पेक्टर महानंद सोरेन व सुनील कुमार ने मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता।

chat bot
आपका साथी