Sitamarhi News: सुरसंड में युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

Sitamarhi Crime News सुरसंड इलाके में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के सोनदही गांव के दक्षिण छरकी बांध के सटे पूरब एक खेत में इस युवती का शव बरामद हुआ।

By Murari KumarEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 08:42 PM (IST)
Sitamarhi News: सुरसंड में युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका
सुरसंड में युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुरसंड (सीतामढ़ी), जासं। सुरसंड इलाके में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के सोनदही गांव के दक्षिण छरकी बांध के सटे पूरब एक खेत में इस युवती का शव बरामद हुआ। जिन परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है उससे दुष्कर्म के बाद शव को यहां लाकर फेंकने की आशंका जताई जाती है। युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच होगी। समझा जाता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। उसके मुंह व नाक से खून निकला हुआ था। आंख के नीचे काले रंग का निशान पाया गया। वह काले रंग के सलवार सूट पहनी हुई थी। शरीर पर दुपट्टा भी था। शव से कुछ दूरी पर एक प्लास्टिक के थैला से उड़ेला हुआ एक सेट लहंगा, प्लास्टिक का माला, मोबाइल चार्जर, सिंदूर, लिपिस्टिक, चूड़ियां व सैंडल बिखरे पड़े थे। शरीर पर सिर्फ लाल जोड़े का ही अभाव था। इस हालत में शव मिलने से यह भी समझा जाता है कि शादी का झांसा देकर उसको अगवा किया गया हो और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई हो। थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए कोशिश जारी है। उसके बाद ही हत्या की असली वजह का पता चल पाएगा। लेकिन, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से यहां फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस सबंध में चौकीदार शंभू राय के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी। गांव वालों की सूचना पर पुलिस बल पहुंचा। आसपास के लोगों से जानकारी लेने की कोशिश की गई मगर, शव की शिनाख्त हो नहीं पाई।

घरेलू विवाद में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, आनन-फानन जलाया शव

बेला थाना क्षेत्र के गोरहारी गांव में एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। कहा जा रहा है कि ससुराल में घरेलू विवाद में उसकी हत्या की गई है। साक्ष्य छुपाने के लिए आनन-फानन शव को जला दिया गया। सूचना पर बेला पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की। मृतका सुधा देवी (23) राजू मंडल की पत्नी बताई गई है। मामले को लेकर सुधा के पिता संजय मंडल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह बेला थाना क्षेत्र के ही बथुआरा गांव के निवासी हैं। संजय ने अपने दामाद राजू मंडल के अलावा देवर अनिल मंडल एवं सास को आरोपित किया है। तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, दो साल पूर्व सुधा की शादी गोरहारी निवासी राजू मंडल से हुई थी। शादी के बाद से ही उसको मारापीटा एवं प्रताड़ित किया जाता था। पारिवारिक विवाद से आजिज आकर सुधा विगत कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। एक सप्ताह पूर्व सुधा का पति राजू बथुआरा आकर सुधा को ठीक से रखने का आश्वासन देकर गांव ले गया था।

chat bot
आपका साथी