मधुबनी में इंटर की छात्रा का तालाब किनारे मिला शव, घिनौना काम किए जाने की आशंका

Madhubani Crime News मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखण्ड के अड़ेर थाना क्षेत्र की घटना। शनिवार की सुबह तालाब से मिट्टी लेने निकली थी लड़की रविवार की सुबह मिला शव। शव उठाने को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में हुई नोंक-झोंक पुलिस ने शुरू की जांच।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:39 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:39 PM (IST)
मधुबनी में इंटर की छात्रा का तालाब किनारे मिला शव, घिनौना काम किए जाने की आशंका
मधुबनी में लड़की की मौत के बाद विलाप करती परिजन।

मधुबनी, जेएनएन। बेनीपट्टी प्रखण्ड के अड़ेर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय इंटर की छात्रा का शव रविवार को तालाब किनारे मिला। शव के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शव का मुंह ओढ़नी से बंधा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया औ फिर उसकी हत्या कर दी गई। घटना स्थल के निकट दो देशी शराब की बोतल व नमकीन भजिया के पैकेट भी बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, युवती का शव मिलते ही उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह हुई घटना

जानकारी के अनुसार, लड़की 24 अक्टूबर को सुबह आठ बजे अपने घर से तालाब पर मिट्टी लाने गई थी। लेकिन, शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो स्वजन चिंतित हो उठे। परिवार व गांव के लोगों ने उसकी खोज शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शाम तक लड़की के घर वापस नहीं आने पर स्वजनों ने पुलिस को सूचित किया। स्वजनों व ग्रामीणों ने शनिवार की शाम तालाब किनारे भी लड़की को खोजा, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार की सुबह तालाब किनारे ही लड़की का मुंह बंधा शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव को तालाब किनारे से उठाकर बगीचा में रख दिया।

 सूचना मिलते ही अड़ेर थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि, ग्रामीणों व पुलिस के बीच शव को उठाने को लेकर हल्की नोंक-झोंक भी हुई। मृतका दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। मृतका के पिता तारकेश्वर शाह पेंटर का कार्य करते हैं। माता आशा देवी बेटी की मौत की खबर सुनते ही बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। ग्रामीण हत्यारे की गिफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी