पश्चिम चंपारण के गौनाहा में महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका WestChamparan News

पश्चिम चंपारण‍ जिले के मटिहानी बाजार से ढ़ाई सौ मीटर दूर पुआल में मिली लाश। दुष्कर्म की आशंका जांच में जुटी पुलिस।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:40 PM (IST)
पश्चिम चंपारण के गौनाहा में महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका WestChamparan News
पश्चिम चंपारण के गौनाहा में महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका WestChamparan News

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। गौनाहा थानाक्षेत्र के मटिहानी गांव के बाजार से महज ढाई सौ मीटर दूर दक्षिण पश्चिम खेत में रविवार को अज्ञात महिला (27 वर्षीय) की लाश बरामद की गई है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दी है। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है। उसके गले में गमछा बांधकर हत्या की गई है। लाश की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर गौनाहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

 प्रभारी थानाध्यक्ष सुकन सहनी ने बताया कि महिला के गर्दन में गमछा बांधकर हत्या की गई है। गला दबने की वजह से उसके मुंह से खून निकल आया है। साथ ही उसका जीभ भी बाहर आ गया है। घटनास्थल से पुलिस को कपड़े में बंधी लाठी भी मिली है। वहीं दाहिने पैर पर कपड़ा हटा हुआ तथा दूसरा पैर मुड़ा हुआ पाया गया। जो कपड़ा से ढका हुआ था। उक्त महिला के शरीर पर स्वेटर एवं साल मिले है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मेडिकल जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि महिला से दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

 हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि खेत के मेढ़ के समीप पुआल का टाल है। जहां उस महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों के अनुसार मृत महिला इस क्षेत्र की नहीं है। पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है। बता दें कि तीन महीने पूर्व भी मटियानी गांव के एक युवक की हत्या कर दी गई थी।

 इस बारे में बेतिया एसपी निताशा गुडिय़ा ने कहा कि एक महिला की लाश बरामद की गई है। उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी