समस्तीपुर में फंदे से झूलता मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

सूचना मिलते ही इलाके सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। मृतक के स्वजनो ने शव की शिनाख्त की। स्थानीय पुलिस के साथ सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 03:29 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 03:29 PM (IST)
समस्तीपुर में फंदे से झूलता मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
समस्‍तीपुर में घटन के बाद जुटे स्‍थानीय लोग। जागरण

समस्तीपुर, जासं। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बाघी पंचायत के चकहबीब गांव वार्ड 10 में फूस के एक झोपड़ी में फंदे से झूलता अधेड़ का शव मिला है। मृतक की पहचान गांव के ही नेवालाल सिंह के 58 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही इलाके सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। मृतक के स्वजनो ने शव की शिनाख्त की। स्थानीय पुलिस के साथ सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। चकहबीब निवासी रामचंद्र सिंह खेती किसानी के साथ एलआईसी अभिकर्ता का भी काम करते थे। घर से करीब 500 मीटर दूर ठेका पर कुछ जमीन लेकर खेत में फसल और नींबू का बगान लगा रखा था।

वहीं फसल देखरेख के लिए फूस की एक झोपङी बना रखी थी। बताया जाता है कि रविवार देर शाम घर से बाइक लेकर फसल देखने खेत की ओर निकले। देर रात घर नहीं लौटने पर स्वजनों को चिंता हुई। आसपास काफी खोजबीन की। सोमवार सुबह नींबू बगान स्थित फूस की झोपङी में फंदे से झूलता शव मिला। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग जुट गए। मृतक के स्वजनों ने बताया कि देर रात किसी ने फोन कर घर से बुलाया था। इसके बाद सुबह हत्या की सूचना मिली। सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी