जिले में मिले दो अज्ञात युवकों के शव

जिले के करजा व गायघाट थाना क्षेत्रों में दो युवकों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 01:31 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 01:31 AM (IST)
जिले में मिले दो अज्ञात युवकों के शव
जिले में मिले दो अज्ञात युवकों के शव

मुजफ्फरपुर : जिले के करजा व गायघाट थाना क्षेत्रों में दो युवकों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के बड़कागाव बसंतपुर नया टोला देवगंज स्कूल से पीछे बुधवार की सुबह नहरी के समीप बोरे में बंद एक युवक का सिरकटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मामले की सूचना करजा पुलिस को दी गई। करजा पुलिस ने बोरे से शव को बाहर निकाल व छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शव का सिर नहीं था। वहीं, शरीर पर जाघिया के अलावा कोई अन्य कपड़ा नहीं था। हाथ-पैर भी बंधा था। शव को बोरे में रखकर नहर के किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 30 से 35 के बीच है। अन्यत्र हत्या कर शव को यहा फेंक दिया गया है। सिर नहीं रहने से युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

गायघाट : थाना क्षेत्र के बेरूआ गाव से बुधवार की सुबह अज्ञात युवक का शव देख सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या गमछे से गला दबा कर की गई है। सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुराने मार्ग पर बेरूआ गाव से पश्चिम सड़क किनारे युवक का शव देखा। उसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपितों द्वारा सुनसान जगह देख युवक की हत्या मंगलवार की रात में की गई। मौके पर जुटे लोगों ने उसकी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र 32वर्ष है। उसके दोनों हाथों में छह-छह अंगुलिया हैं। युवक का शव सड़क किनारे आधा पानी व आधा जमीन पर पड़ा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी