मुजफ्फरपुर में बोले डीडीसी,पोलियो की दवा बच्चों के लिए वरदान

सदर अस्पताल परिसर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज करते हुए उप विकास आयुक्त डा.सुनील कुमार झा ने की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 02:47 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 02:47 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में बोले डीडीसी,पोलियो की दवा बच्चों के लिए वरदान
मुजफ्फरपुर में बोले डीडीसी,पोलियो की दवा बच्चों के लिए वरदान

मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल परिसर में पल्स पोलियो अभियान का आगाज करते हुए उप विकास आयुक्त डा.सुनील कुमार झा ने की। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दे। यह दवा बच्चों को अपंग होने से बचाएगी। बच्चों के लिए वरदान है। उन्होंने अपील किया कि बच्चों को दवा पिलाने में माता-पिता आगे आएं ताकि जिले तथा देश से पोलियो बीमारी का खात्मा किया जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को 2014 में पोलियो मुक्त देश घोषित किया था। लेकिन पड़ोसी देशों में पोलियो के संक्रमण को देखते हुए अभियान अभी भी संचालित किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. अजय कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में शून्य से 5 वर्ष तक के 792664 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 8 लाख 45 हजार 5 तक दलों की संख्या 2149 दल का सहयोग लिया जा रहा है । इसके लिए 164 सब डीपो बनाया गया है। एक जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार मुशहरी में देरी से दवा पहुंचने पर बच्चों के दवा पिलाने आये परिजनों ने हंगामा किया। सिविल सर्जन डा. एसके चौधरी निरीक्षण को पहुंचे तो उन्होंने हंगामा शांत कराया। इसके बाद वहां पर अभियान चलाया गया। बच्चों को स्वस्थ रखने के सिखाए गुर डा.अरुण शाह फाउंडेशन सह पूर्व सैनिक संचालित संगठन वेटरन इंडिया द्वारा हथौड़ी के सहिला रामपुर पंचायत के बलुआ गांव में एक कार्यक्रम हुआ। इसमे बच्चों को स्वस्थ्य रखने के तरीके बताए गए। कैंप में चिकित्सकों ने दर्जनों बच्चों का फ्री चेकअप किया। जरूरत की कुछ दवाएं भी दी गईं। लोगों के बीच कोरोना टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित कर उनको हैंडविल भी दिए। मौके पर वेटरन इंडिया के जिलाध्यक्ष कुमार मदन, सुरेश मांझी, चितरंजन सिंह, मिथलेश राम, रमेश पासवान, विनोद पासवान आदि थे।

chat bot
आपका साथी