दरभंगा : खुद को बचा सकें तो बचा लीजिए! महाराष्ट्र से पहुंचने वाले यात्री बिना जांच कराए जा रहे घर

लौट रहे यात्री कह रहे महाराष्ट्र की हालत बेहद खराब। प्रतिदिन मर रहे सैकड़ों। लहेरिसराय में उतरे अधिकांश यात्री बिना जांच कराए घर गए। साढ़े तीन घंटे की देरी से दरभंगा पहुंची पहली अतिरिक्त विशेष ट्रेन। समस्तीपुर के बाााद विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन रुकती गई और लोग उतरते गए।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:14 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:14 AM (IST)
दरभंगा : खुद को बचा सकें तो बचा लीजिए! महाराष्ट्र से पहुंचने वाले यात्री बिना जांच कराए जा रहे घर
समस्तीपुर से खुलने के साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन रुकती गई और लोग उतरते गए।

दरभंगा, जासं। मुंबई से प्रवासी कामगारों को लेकर चली अतिरिक्त विशेष ट्रेन साढ़े तीन घंटे की देरी से दरभंगा जंक्शन पर पहुंची। समस्तीपुर से खुलने के साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन रुकती गई और लोग उतरते गए। सबसे ज्यादा यात्री लहेरियासराय स्टेशन पर ही बिना जांच उतर गए। इस बीच दरभंगा जंक्शन पर शाम छह बजे से ही मुंबई से आने वाली विशेष ट्रेन के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चौकस थे। मुंबई से पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 01143 मुंबई- दरभंगा निर्धारित समय 18.50 बजे से साढ़े तीन घंटे लेट थी। 15 सौ यात्री सवार थे। काफी कम संख्या में ही दरभंगा स्टेशन पर यात्री उतरे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार और जीआरपी थाना प्रभारी मो. हारुण राशिद के नेतृत्व में बोगियों से बारी-बारी निकाला गया। नर्स और स्वास्थ्य कर्मी जांच कर रहे थे। कोरोना संदिग्ध को प्रोटोकॉल के तहत रोका जा रहा था। 

दूसरी बार रोजगार छोड़ घर लौटा हूं

स्पेशल ट्रेन से पहुंचे बेनीपुर निवासी चंद्रकांत राय ने कहा कि कोरोना फेज-एक में भी इसी तरह स्पेशल ट्रेन से घर पहुंचा था। उस समय जंक्शन पर सुविधाएं मिली थीं। दूसरी बार बेरोजगार होकर घर लौटा हूं, अब बहुत हो गया। बिहार में ही रोजगार की तलाश करूंगा। मनीगाछी निवासी हेमकांत कामति ने कहा कि वहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में जान जा रही है। ऐसी स्थिति में रहना ठीक नहीं लगा। देवकांत मंडल ने बताया कि ट्रेन में सुविधाएं नहीं थी। शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। बोगियों में भीड़ थी। स्टेशन पर जिला प्रशासन से भी इस बार सुविधा नहीं मिली।  

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में साली की मौत मामले में जीजा पर एफआइआर, जानिए इस मर्डर का तीसरी महिला से कनेक्शन

यह भी पढ़ें: नटवरलाल की आत्मा मुजफ्फरपुर के इस व्यक्ति में घुसी, बेच दी सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के निजी स्कूल संचालकों ने कहा, ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों के मस्तिष्क पर पड़ता बुरा प्रभाव

chat bot
आपका साथी