दरभंगा पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: ईटवा शिवनगर पंचायत से पतिलाल पासवान विजयी

बिरौल में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू। ईटवा शिवनगर पंचायत से पतिलाल पासवान विजयी। शिवहर जिले में तरियानी प्रखंड के हिंरौता दुम्मा पंचायत से मुखिया पद पर पंकज कुमार जीते। बेतिया में योगापट्टी के सिसवा बैरागी पंचायत से मुखिया पद पर केदार राम की मिली जीत।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:13 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:13 AM (IST)
दरभंगा पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: ईटवा शिवनगर पंचायत से पतिलाल पासवान विजयी
पहले चरण में मुखिया पद के लिए वोटों की गिनती चल रही है। फोटो- जागरण

दरभंगा, जासं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में आठवें चरण के लिए बिरौल प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में हुए चुनाव की मतगणना का काम शुक्रवार की सुबह से शिवधारा स्थित बाजार समिति प्रांगण में किया जा रहा है। मतगणना को लेकर सुबह से ही बिरौल से लोगों का हुजूम बाजार समिति पहुंचने लगा। इस बीच आवश्यक जांच के बाद उम्मीदवार व उनके चुनाव अभिकर्ताओं के समक्ष निर्धारित समय से मतगणना का कार्य शुरू किया। पहले चरण मुखिया पद के लिए वोटों की गिनती चल रही है। कई पंचायतों के रूझान आने शुरू हो गए है। ईटवा शिवनगर से पतिलाल पासवान 2405 मतों से विजयी घोषित किए गए। शेष पंचायतों की गिनती का कार्य चल रहा है।

दूसरी तरफ, शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के हिंरौता दुम्मा पंचायत से मुखिया पद पर पंकज कुमार जीते। निवर्तमान मुखिया रणजीत कुमार को दी शिकस्त। वहीं बेतिया में योगापट्टी के सिसवा बैरागी पंचायत से मुखिया पद पर केदार राम की हुई जीत। 

chat bot
आपका साथी