दरभंगा पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: बिरौल में तैयारी पूरी, आज मतदानकर्मियों को दी जाएगी सामग्री

प्रखंड में कुल 332 मतदान केंद्र हैं उनमें चलंत बूथ 11 सहायक बूथ पांच एवं पटनिया पंचायत स्थित प्लस टू माध्यमिक विद्यालय पटनिया बूथ संख्या 132 को आदर्श बूथ बनाया गया है। प्रखंड में कुल मतदाता 190546 है जिसमें महिला मतदाता 100506 एवं पुरुष मतदाता 90037 है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 01:26 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 01:26 PM (IST)
दरभंगा पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: बिरौल में तैयारी पूरी, आज मतदानकर्मियों को दी जाएगी सामग्री
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, जेके कालेज को बनाया वितरण केंद्र।

बिरौल(दरभंगा), संस। दरभंगा पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के विभिन्न पदों के लिए आगामी 24 नवंबर को होनेवाले चुनाव कार्यों की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। जेके कालेज में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केंद्र से सोमवार को सभी बूथों के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों के बीच सामग्री वितरित की जाएगी। इसके लिए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी द्वारा अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं। मालूम हो कि प्रखंड में कुल 332 मतदान केंद्र हैं, उनमें चलंत बूथ 11, सहायक बूथ पांच एवं पटनिया पंचायत स्थित प्लस टू माध्यमिक विद्यालय पटनिया बूथ संख्या 132 को आदर्श बूथ बनाया गया है। प्रखंड में कुल मतदाता 190546 है, जिसमें महिला मतदाता 100506 एवं पुरुष मतदाता 90037 है। सभी 24 नवंबर को होनेवाले पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

विभिन्न पदों के लिए 2588 प्रत्याशी चुनावी रणभूमि में

बता दें कि होने वाली पंचायत विभिन्न पदों के लिए कुल 2588 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। इसमें मुखिया पद के 197 अभ्यर्थी है। जिसमें 111 पुरुष एवं 86 महिला शामिल हैं। वही पंचायत समिति सदस्य पद से पुरुष 98, महिला 183 कुल 231, वार्ड सदस्य पद से पुरुष 673 एवं महिला 838 कुल 1511, सरपंच पद से पुरुष 79 एवं महिला 78 कुल 157 तथा पंच पद से पुरुष 196 एवं महिला 296 कुल 492 यानी विभिन्न पदों के लिए 2588 प्रत्याशी हैं, उनके भाग्य का का फैसला 24 नवंबर को ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा। वहीं वार्ड सदस्य पद से पुरुष 2 एवं महिला 1 कुल 3 निर्विरोध है। पंच पद से पुरुष 36 एवं महिला 74 कुल 110 प्रत्यासी निर्विरोध चुने गये है। उक्त जानकारी बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रेम सागर मिश्र ने दी। वहीं उन्होंने सभी बूथों के लिए ईवीएम मशीन का वितरण प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय वितरण केंद्र से 23 नवम्बर को पीठासीन पदाधिकारी के बीच किए जाने की बात कही।

जिला परिषद पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी मैदान में

जिला परिषद सदस्य पद के लिए बिरौल 9/1 से 13, बिरौल 9/2 से 12 एवं बिरौल 9/3 से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जहां सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

chat bot
आपका साथी