Darbhanga Flight Service News: अब दरभंगा से दुबई तक की यात्रा होगी आसान, जानिए कैसे

Darbhanga Flight Service News स्पाइस जेट कंपनी की ओर से सेवा विस्तार की दी गई जानकारी। दरभंगा से दिल्ली मुंबई और बेंगलुरू के रास्ते देश के विभिन्न प्रांतों के दर्जनभर महानगर समेत दुबई तक की हवाई यात्रा ।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:09 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:09 AM (IST)
Darbhanga Flight Service News: अब दरभंगा से दुबई तक की यात्रा होगी आसान, जानिए कैसे
फिलहाल दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है। फोटो : जागरण

दरभंगा, जेएनएन। Darbhanga Flight Service News: अब मिथिलांचल व उत्तर बिहार के लोगों के लिए देश के दर्जनभर महानगरों के अलावा दुबई तक की हवाई यात्रा दरभंगा हवाई अड्डे से आसान हो जाएगी। इस दिशा में सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइस जेट ने कवायद की है। फिलहाल दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है। यहां के लिए बड़ी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। रोज विमान सेवा निर्वाध गति से चल रही है। यात्रियों की संख्या व इलाके के महत्व को देखते हुए स्पाइस जेट ने दरभंगा हवाई अड्डे से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू तक का सफर तय करनेवाले यात्रियों को तो देश के अन्य महानगरों से जोड़ने की घोषणा की है। साथ ही देश के कई नए महानगर और दुबई जैसे विदेशी शहर को भी दरभंगा से कनेक्ट करने की कवायद की है।

टिकट बुकिंग की घोषणा कर दी

कंपनी की ओर से दी गई सूचना में बताया गया है कि दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू तक की एक्सक्लूसिव फ्लाइट चल रही है। इसी के साथ अब दिल्ली मुंबई और बेंगलुरू होते हुए अहमदाबाद, अमृतसर, देहरादून, गुवाहाटी, जयपुर, मैंगलोर, मदुरई, चेन्नई, पुणे, सूरत और उदयपुर के अलावा दुबई तक की हवाई यात्रा भी दरभंगा के यात्री कर सकेंगे। इसके लिए स्पाइस जेट ने टिकट बुकिंग भी करने की घोषणा कर दी है। यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान की कहानी

15 जून-2016 उड़ान योजना स्वीकृत।

24 अगस्त-2017- निविदा का दूसरा चरण शुरू।

24 जनवरी 2018- स्पाइस जेट को तीन हवाई मार्गों पर उड़ान भरने की अनुमति।

24 दिसंबर 2018- तत्कालीन नागरिक उडययन मंत्री सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला।

06 मार्च 2019- स्पाइस जेट ने टिकट बुकिंग की तारीख बताई।

30 अप्रैल 2019- स्पाइस जेट ने अधूरे काम की वजह से बुकिंग रोकी।

11 मई 2020- नागरिक उड्ययन मंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी अक्टूबर 2020 तक पूरा होगा काम।

24 जून 2020- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया हवाई अड्डे का निरीक्षण। काम की प्रगति में तेजी लाने पर की बात।

25 अगस्त 2020- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से दी गई सूचना 31 दिसंबर 2020 तक पूरा होगा काम।

12 सितंबर 2020- नागरिक उडययन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की कार्यों की समीक्षा।

21 सितंबर 2020- स्पाइस जेट ने की टिकटों की बुकिंग शुरू

08 नवंबर 2020- दरभंगा हवाई अड्डे से दरभंगा से दिल्ली और बेंगलुरू से दरभंगा के लिए स्पाइस जेट के विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ। 

chat bot
आपका साथी