Darbhanga: छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला, फायरिंग, रोड़ेबाजी, दो जवान जख्मी

Bihar Crime वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम कर रही अस्पताल में कैंप घायलों में से एक की स्थिति गंभीर।लहेरियासराय के पुरानी मुंसफी मोहल्ला में हुई घटना पुलिस अधिकारियों ने कहा- कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी जानकारी।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:31 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:31 AM (IST)
Darbhanga: छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला, फायरिंग, रोड़ेबाजी, दो जवान जख्मी
बदमाश अपने साथी मो. आरजू खान को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर भाग निकले। फोटो: जागरण

दरभंगा, जासं। लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पुरानी मुंसफी मोहल्ला में गुरुवार की रात छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पहले फायरिंग की। इस बीच पकड़े गए बदमाश को छुड़ाने के लिए रोड़ेबाजी की। हमले पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच बदमाश अपने साथी मो. आरजू खान को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर भाग निकले। हालांकि, शातिर बदमाश मो. कैफ पुलिस के चंगुल से नहीं छूट पाया। घायल जवानों में तकनीकी सेल के रामबाबू यादव गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्हें डीएमसीएच से रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दूसरे जवान अंकित कुमार का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम, नगर एसपी अशोक कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार सहित कई थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के बाद पुलिस की टीम को एसएसपी भागे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दौड़ाया है। फिलहाल, पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। अधिकारियों ने बस इतना कहा- कार्रवाई पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी।

बताया जाता है कि 25 फरवरी की देर शाम लहेरियासराय थानाक्षेत्र के खाजासराय मोहल्ला में पंडासराय निवासी बाबू साहेब को बदमाशों ने बाइक से अगवा कर लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई आरोपितों के स्वजनों को हिरासत में लिया था। तबतक बदमाशों ने अगवा किए गए युवक को चाकू घोंपकर घायल कर दिया था। लेकिन, पुलिस दबिश को देख बदमाशों ने जख्मी को छोड़ दिया था। मामले में जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें खाजासराय के मो. छोटू, पुरानी मुंसफी के आरजू खान, इमामबाड़ी के अजय भगत, पंडासराय के मो. शमशेर सहित मो. सोनू, मो. कैफ व मिंटू शेख को आरोपित किया गया था।

मामले में पुलिस ने अजय भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच बुधवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली की आरजू खान, मो. कैफ सहित कुछ बदमाश हथियार के साथ पुरानी मुंसफी मोहल्ला में जुटे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने तकनीकी सेल और सीआइएटी दस्ता के साथ छापेमारी की। इस दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। रोड़ेबाजी कर अपने एक साथी को छुड़ा लिया। बता दें कि गिरफ्तार मो. कैफ हाल के दिनों में गिरफ्तार मुंगेर के हथियार तस्कर बबल डॉन का शार्गिद है। बबल डॉन की गिरफ्तारी के समय कैफ हथियार के साथ फरार हो गया था। तब से उसकी खोज की जा रही थी। 

यह भी पढ़ें: यह मुजफ्फरपुर है, यहां पुल‍िस-शराब माफ‍िया की म‍िलीभगत है और यहां 'मौत' की PAWRI HO RAHI HAI 

यह भी पढ़ें: East Champaran: त‍िजोरी खाेलोगे या खोपड़ी खोलूं! मैनेजर ने बदमाशों को चाबी दी और हो गई 11 लाख की लूट 

यह भी पढ़ें: Darbhanga: यह नाज‍िर तो बड़ा ढीठ न‍िकला! दफ्तर में बैठकर खुलेआम र‍िश्‍वत में म‍िले नोट ग‍िन रहा

chat bot
आपका साथी