समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के दौरान तीन राउंड फायरिंग, बांह में गोली लगने से एक नर्तक घायल

मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में छठ पर्व की समाप्ति पर आर्केस्ट्रा का किया गया था आयोजन। कार्यक्रम के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने तीन राउंड फायिरंग की। इस फायिरंग में एक नर्तक को बांह में गोली लगी है। पुलिस ने आयोजक को हिरासत में लिया।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 02:47 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 04:18 PM (IST)
समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के दौरान तीन राउंड फायरिंग, बांह में गोली लगने से एक नर्तक घायल
अस्पताल में इलाजरत आर्केस्ट्रा में गोली लगने से घायल नर्तक

समस्तीपुर,जेएनएन।  समस्तीपुर जिले के मोहिउउ्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने तीन राउंड फायिरंग की। इस फायिरंग में एक नर्तक को बांह में गोली लगी है। जख्मी अवस्था में उसे इलाज के लिए मोहिउद्दीननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की देर रात की बताई गई है। पुलिस ने आर्केष्ट्रा कार्यक्रम के आयोजक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के अनुसार छठ पर्व की समाप्ति पर सोमवार की रात मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव के धर्मपुर लक्ष्मी मंदिर परिसर में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महुआ से आधा दर्जन नर्तकों को बुलाया गया था। कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान करीब ढाई बजे रात में कुछ शरारती युवक गलत मंशा से ब्यूरी किन्नर नामक नर्तक को खींचकर बाहर ले जाने लगे। इसका विरोध उसके अन्य साथी नर्तकों के द्वारा किया गया। इसी बीच शरारती तत्वों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें ब्यूटी नामक नर्तक के बांह में गोली लग गई। जख्मी अवस्था में उसे मोहिउद्दीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इस मामले को दबाने की भरपूर कोशिश हुई। किंतु सूचना पर महुआ एवं अन्य स्थानों से करीब पंद्रह से बीस की संख्या में किन्नर पहुंच गए और थाना पर हंगामा करने लगे। इसके बाद लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दी है। जबकि तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर इस घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी