समस्‍तीपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए डा. तरूण

Bihar Politics समस्‍तीपुर ज‍िले में करीब पांच सौ लोगों ने पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी के पुत्र डा. तरूण कुमार के साथ बीजेपी की सदस्यता ली। यह कांग्रेस के ल‍िए बड़ी क्षत‍ि है। प्रदेश कार्यालय में समारोहपूर्वक हुआ आयोजन।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:09 PM (IST)
समस्‍तीपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए डा. तरूण
केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते तरुण कुमार।

समस्तीपुर, जासं। प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी के पुत्र डा. तरूण कुमार ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ करीब पांच सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इसमें प्रमुख लोगो मो. इमाम रिजवी, पूर्व नगर उपसभापति सुजय कुमार, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, विजय कुमार राय उर्फ तुफान, विक्रम चौधरी समेत अन्य शामिल रहे। बता दें कि डा. तरूण कुमार हाल के दिनों तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय थे। उनके पिता हरिनारायण चौधरी भाजपा से विधान परिषद निर्वाचित थे बावजूद उन्होंने पार्टी से दूरी बना रखी थी। पिता के निधन के बाद उनकी नजदीकियां भाजपा से बढऩे लगी और अंतत: रविवार को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संभावना जतायी जा रही है कि आसन्न विधान पार्षद चुनाव के मद्देनजर उन्होंने यह कदम उठाया है।

अभाविप की नगर इकाई का हुआ पुनर्गठन

शाहपुर पटोरी। अभाविप की नगर इकाई का पुनर्गठन रविवार को कर दिया गया। मुख्य अतिथि अनुपम कुमार झा तथा जिला एसएफएस प्रमुख कुंदन यादव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में वर्तमान नगर मंत्री रजनीश कुमार ने प्रतिवेदन देकर एक साल में किए गए सभी कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोबिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में

नगर अध्यक्ष के पद पर विक्रम कुमार, नगर उपाध्यक्ष के पद पर केशव कुमार मिश्रा, नगर मंत्री के पद पर अमरेश कुमार बुलबुल, सहमंत्री के पद पर यादव तेजप्रताप, नीतिश कुमार, आनंद कुमार, अनुपम कुमारी , सत्यम मिश्रा, नगर एसएफएस प्रमुख के रूप में संजीत कुमार, नगर एसएफडी प्रमुख के रूप में राजा कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य के लिए रवि कुमार, राजू कुमार, मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बिट्टू ठाकुर, डब्लू कुमार यादव, मीडिया प्रभारी के रूप में सोनू कुमार, मोहन पुर इकाई नगर मंत्री के रूप में रणधीर कुमार लालू का चयन किया गया।

chat bot
आपका साथी