अगलगी में फटा सिलेंडर, सबकुछ जलकर राख

मुशहरी थाना क्षेत्र के द्वारिकानगर चौक के समीप सोमवार की दोपहर 12 बजे लखेंद्र मिश्र के पुत्र संजय मिश्र के घर में आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:50 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:50 AM (IST)
अगलगी में फटा सिलेंडर, सबकुछ जलकर राख
अगलगी में फटा सिलेंडर, सबकुछ जलकर राख

मुजफ्फरपुर : मुशहरी थाना क्षेत्र के द्वारिकानगर चौक के समीप सोमवार की दोपहर 12 बजे लखेंद्र मिश्र के पुत्र संजय मिश्र के घर में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस तत्काल फायर सíवस वाहन के साथ पहुंची, लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था। फिर भी आग आगे नहीं फैले, इसलिए आग को बुझाया गया। घटना की जानकारी होने पर सीओ सुधाशु शेखर ने राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार प्रज्ञा को स्थल पर भेज कर स्थिति की जानकारी ली। मौके पर स्थानीय मुखिया राजहंस राय, सरपंच निर्मला देवी भी पहुंची और पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

बागमती तटबंध पर लगी आग, तीन बकरी समेत सारा सामान जलकर राख

औराई प्रखंड अंतर्गत बभनगावा पूर्वी टोला के समीप अलाव की चिंगारी से लगी आग मे तीन बकरी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित झपसी सहनी ने बताया कि आग लगने के कारणों का सही से पता नहीं चल पा रहा है। अलाव घर से दूर था। आग लगने की सूचना पर पहुंचे सुरेश सहनी, शकर दास ने बताया कि पीड़ित के घर के अंदर रखे अनाज, फर्नीचर, कपड़ा के अलावा देवता की पूजा के लिए रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड को थाने के माध्यम से सूचना दी गई, फिर आग पर काबू पाया जा सका। शकर सहनी ने बताया कि दर्जनों घर जलने से बच गए। आग पर नियंत्रण हो गया है।

chat bot
आपका साथी