साइकिल चलाना स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद

एनटीपीसी की इकाई काटी बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर में साइकिल रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 02:03 AM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 02:03 AM (IST)
साइकिल चलाना स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद
साइकिल चलाना स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद

मुजफ्फरपुर। एनटीपीसी की इकाई काटी बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर में साइकिल रैली निकाली गई। मुख्य महाप्रबंधक अरविंद कुमार मुंडा ने रैली को हरी झडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य ही सर्वोत्तम धन है। नियमित रूप से साइकिल चलाना अच्छे स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी फायदेमंद होता है। साइकिल चलाने से कई फायदे होते हैं। इससे कई बीमारियां नहीं होती हैं। वाहनों के जहरीले धुआं से भी पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। इसका विपरीत असर हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। मौके पर संघमित्रा महिला मंडल की अध्यक्ष सविता मुंडा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरके श्रीवास्तव समेत केबीयूएनएल के अधिकारी मौजूद थे।

बंदरा में साइकिल रैली निकाली : नेहरू युवा केंद्र, मुजफ्फरपुर के तत्वाधान व जिला युवा समन्वयक रश्मि सिंह के मार्गदर्शन में प्राथमिक विद्यालय बाद्रा से प्रखंड मुख्यालय होते हुए बंदरा चौक तक फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली निकाली गई। मौके पर फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत स्लो साइकिल प्रतियोगिता भी हुई। इसमें बैधनाथपुर के जगदीश कुमार को प्रथम, सोनी कुमारी को दूसरा व पिंकी को तीसरा स्थान मिला। संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ओमप्रकाश कुमार ने किया। नेहरू युवा नाट्यकला परिषद्, लोहरखा के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि साइकिलिंग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर विकल्प है। उन्होंने युवाओं से धुआ उगलने वाले वाहनों का प्रयोग कम करने की अपील की। मौके पर स्वामी विवेकानंद क्लब सचिव संतोष कुमार, स्वयंसेवक ओमप्रकाश कुमार, युवा समाजसेवी दीपक कुमार, रानी कुमारी, आरती कुमारी, पिंकी, सोनी, जगदीश कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी