आजादी के अमृत महोत्सव पर एसएसबी जवानों की साइकिल रैली पूर्वी चंपारण से रवाना

साइकिल रैली का एक दल असम के तेजपुर सीमांत दूसरा दल गुवाहाटी सीमांत तीसरा दल सिलीगुड़ी सीमांत और चौथा दल पटना सीमांत में लगभग 125 जवान साइकिल रैली में शामिल हुए। आगे जाकर लखनऊ सीमांत के भी जवान साइकिल रैली में जुड़ जाएंगे।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 10:45 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 10:45 AM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव पर एसएसबी जवानों की साइकिल रैली पूर्वी चंपारण से रवाना
देश के विभिन्न भागों से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी एसएसबी जवानों की साइकिल यात्री। फोटो- जागरण

मोतिहारी, जासं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल ( गृह मंत्रालय) के जवानों के साइकिल रैली सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर पिपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में राज्य के गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार व जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने संयुक्त रुप से उन्हें हरी झंडी दिखाई। जानकारी के मुताबिक साइकिल रैली का एक दल असम के तेजपुर सीमांत, दूसरा दल गुवाहाटी सीमांत, तीसरा दल सिलीगुड़ी सीमांत और चौथा दल पटना सीमांत में लगभग 125 जवान साइकिल रैली में शामिल हुए। आगे जाकर लखनऊ सीमांत के भी जवान साइकिल रैली में जुड़ जाएंगे। तेजपुर असम से रैली 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट,नई दिल्ली तक जाएगी। जवानों द्वारा साइकिल रैली के माध्यम से पूरे देशभर में गांधीजी के सपनों को साकार करने के लिए साफ-सफाई, पर्यावरण सुरक्षा, कोविड से सुरक्षा, प्रदूषण से मुक्ति हेतु जागरूकता फैलाई जा रही है। साइकिल रैली बिहार के सीमावर्ती जिलों किशनगंज, अररिया, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण से उत्तरप्रदेश होते हुए नई दिल्ली तक जाएगी।

साइकिल रैली को मोतिहारी शहर में गांधी संग्रहालय, चरखा पार्क, सेमरा, छपवा चौक, श्रीपुर के रास्ते बेतिया के लिए रवाना किया गया।इस दौरान रैली में शामिल सभी जवानों के स्वागत के लिए महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुगांव, रोटरी क्लब द्वारा जगह-जगह पर जलपान का भी प्रबंध किया गया।रैली को सफल बनाने के लिए सभी जिलावासी उत्सुकता पूर्वक सड़क किनारे खड़े थे। उन्होंने साइकिल रैली में शामिल जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए भारत माता की जयकारे भी लगाए। मंत्री श्री कुमार व जिलाधिकारी द्वारा साइकिल रैली में शामिल सभी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि देशभर में जवानों द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक साइकिल रैली में शामिल सभी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मोतिहारी जिला वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। साइकिल सवारी शारीरिक फिटनेस को बरकरार रखता है।उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री के फिट इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा मिल रहा है। इस अवसर पर एसडीएम सदर सौरभ सुमन यादव, एसएसबी के डीआईजी सेक्टर -बेतिया, सुनील ध्यानी, डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार पासवान, असिस्टेंट कमांडेंट -अंशल श्रीवास्तव, ओएसडी- नीतेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी -गुप्तेश्वर कुमार व स्काउट गाइड के छात्र-छात्रा आदि उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी