साइबर फ्रॉड ने रिटायर्ड इंजीनियर के बैंक खाते से उड़ाए 10 लाख

साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर के बैंक खाते को निशाना बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 01:16 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 01:16 AM (IST)
साइबर फ्रॉड ने रिटायर्ड इंजीनियर
के बैंक खाते से उड़ाए 10 लाख
साइबर फ्रॉड ने रिटायर्ड इंजीनियर के बैंक खाते से उड़ाए 10 लाख

मुजफ्फरपुर : साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर के बैंक खाते को निशाना बनाया। मामला नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर इलाके का है। साइबर फ्रॉड ने ऑनलाइन से उनके छह फिक्स्ड डिपॉजिट को तोड़कर कई बार में 10 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ब्रह्मेश्वर सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि इसके लिए साइबर एक्सपर्ट की पटना टीम से संपर्क किया जाएगा, ताकि गुत्थी सुलझाई जा सके।

बताया गया कि रिटायर्ड इंजीनियर का पटना के रुकनपुरा स्थित एक बैंक में खाता है। इसमें कई फिक्स्ड डिपॉजिट हैं। उन्हें पैसे की जरूरत थी, लेकिन लॉकडाउन से वे वहां जा नहीं रहे थे। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट से बैंक की साइट से निकाले गए नंबर पर कॉल की। कहा जा रहा कि बैंक की साइट से ही मिलती वह साइट थी। वह समझ नहीं सके। उन्होंने बैंक का नंबर समझकर अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद उनसे फिक्स्ड डिपॉजिट से संबंधित सभी जानकारी ली गई। आधार कार्ड, पैन नंबर व मोबाइल नंबर भी लिया गया। 12 मई को उनके मोबाइल पर पटना स्थित उक्त बैंक के खाते से निकासी का मैसेज आने लगा। गुरुवार को संबंधित बैंक से खाते का डिटेल्स निकाला तो उसमें से 10 लाख रुपये निकासी कर ली गई थी। इसके बाद से उनकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

एके 47 के साथ वायरल तस्वीर

पर पुलिस ने लिया संज्ञान

एके 47 के साथ एक व्यक्ति की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल तस्वीर के बारे में चर्चा है कि वह पारू इलाके के युवक का है। अपने आप को बाहुबली बताने वाले शख्स को गत दिनों नगर थाने की पुलिस ने पकड़ा भी था। इसके बाद यह तस्वीर सामने आई। जिस हथियार के साथ वह तस्वीर में दिख रहा है। वह प्रतिबंधित है। चर्चा है कि पुलिस विभाग के किसी मित्र का हथियार लेकर उसने तस्वीर खींचवाया है। इसके बाद वायरल कर दिया है। हालांकि वायरल तस्वीर पर पुलिस के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

chat bot
आपका साथी