केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने चलाया पौधारोपण अभियान

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल देश की रक्षा के साथ मानव सुरक्षा की भी ख्याल रखती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 04:10 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 04:10 AM (IST)
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने चलाया पौधारोपण अभियान
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने चलाया पौधारोपण अभियान

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल देश की रक्षा के साथ मानव सुरक्षा की भी ख्याल रखती है। अभी पर्यावरण सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जुलाई के अंत तक एक करोड़ 37 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। अभी तक 20 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। इस माह के अंत तक 30 लाख पौधे लगा लेंगे। ग्रुप केन्द्र झपहां परिसर में पुलिस उपहानिरीक्षक राम कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण की शुरुआत की गई। मौके पर डॉ. जितेन्द्र वात्सायन, कमांडेंट रवि कुमार, सिद्धार्थ, जीके झा सहित काफी संख्या में अधिकारी व जवान शामिल हुए। पौधारोपण अभियान में सुशीला समेत अन्य महिलाओं ने अपनी सतत भागीदारी का संकल्प जताया। इस ग्रुप केंद्र एक हजार पौधारोपण का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा।

बागमती के कटाव से दहशत में ग्रामीण, विधायक ने किया निरीक्षण

गायघाट प्रखंड क्षेत्र की जमालपुर कोदई पंचायत के गोसाई टोला में बागमती नदी से हो रहे भीषण कटाव से ग्रामीण दहशत में हैं। विधायक निरंजन राय ने कार्यपालक अभियंता कृष्ण कुमार सिंह, जेई सुशील कुमार के साथ कटाव की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ में तीन परिवारों का घर बागमती में समा गया। वहीं दर्जनों लोगों के घर के किनारे तक की मिट्टी बागमती बहाकर ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग दिन- रात डर के साए में जीने पर मजबूर हैं। अत्यधिक बारिश से कई लोगों का दरवाजा धंस चुका है। किसानों को मवेशियों को रखने की जगह नहीं है। विधायक ने बताया कि यहा की स्थिति की सूचना डीएम व जल संसाधन विभाग को दे दी गई है। इस दौरान जमालपुर कोदई एंव महमदपुर सुरा में निर्मित पक्की सड़क के निर्माण में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने विधायक से की। है। विधायक ने कहा कि उक्त सड़क की जाच कर पथ निर्माण विभाग व कार्यपालक अभियंता से शिकायत की जाएगी। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, अरविंद राय, पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार, विनोद राय, फुलबाबू राय, रंजीत प्रसाद यादव, आदि मौजूद रह।

chat bot
आपका साथी