पश्‍च‍िम चंपारण : बगहा के रामनगर में मृत मिले कौवे, Bird flu की आशंका से सहमे लोग

West Champaran News बगहा प्रखंड कार्यालय में देख लोगों ने दी सूचना। जांच के बाद ही बर्ड फ्लू की होगी पुष्टि। बर्ड फ्लू की आशंका से लोग सहम गए। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बाद मृत कौओं को दफन कर दिया गया।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 04:51 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 05:13 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण : बगहा के रामनगर में मृत मिले कौवे, Bird flu की आशंका से सहमे लोग
बगहा के रामनगर में मृत मिले कौवे

बगहा (पश्‍च‍िम चंपारण), जासं। रामनगर प्रखंड परिसर व नगर के अलग-अलग जगहों पर छह मृत कौवे (Crows) मिलने से सनसनी फैल गई। बर्ड फ्लू (Bird Flu) की आशंका से लोग सहम गए। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के बाद मृत कौओं को दफन कर दिया गया। प्रखंड कार्यालय में तैनात गार्ड तौकीर आलम ने बताया कि रविवार की शाम उड़ते हुए तीन कौवे अचानक परिसर में गिरे। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग को देने के बाद कौवों को मिट्टी में दफन कर दिया गया। दूसरी ओर नगर के जोलहा टोली व मिस्कार टोली में तीन-तीन कौवे मृत मिले।

च‍िक‍ित्‍सा पदाध‍िकारी बोले- कुछ द‍िन च‍िकेन खाने से करें परहेज

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण का कहना है कि ऐसे मृत कौवों से दूरी बनाकर सावधानी से मिट्टी में दफन कर देना चाहिए। कुछ दिनों के लिए चिकेन खाने से परहेज करना चाहिए। बर्ड फ्लू की संभावना हो सकती है। यह पक्षियों के ही संक्रमण रोग है। जिसके संपर्क में आने से इंसान भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि,अभी तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। इस बारे में परामर्श लिया जा रहा है। घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

मुजफ्फरपुर के सरैया में म‍िलीं थीं 50 से अधिक मृत मुर्गियां

बता दें क‍ि तीन द‍िन पूर्व मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड के पढ़ेढी चौर में गुरूवार को 50 से अध‍िक मृत मुर्गियां फेंकी म‍िलीं थी। ऐसे में लोग बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : East Champaran: प्राइवेट स्‍कूल का डायरेक्‍टर छात्रा के साथ करता था गंदी बातें, आज घरवाले लाठी लेकर पहुंच गए

मुजफ्फरपुर की इन सीटों पर CM Nitish Kumar ने दावेदारी पुख्‍ता की, क्‍या ज‍िले की टीम में होगा बदलाव ?

शिवहर के इस युवा की लॉकडाउन में छिनी नौकरी, मत्स्य पालन कर बने नजीर

chat bot
आपका साथी