पश्‍च‍िम चंपारण में धनतेरस दीपावली को लेकर चटक हुआ रंगों का बाजार

West champaran स्वीट होम को न्यू लुक देने के लिए डिस्टेम्पर इमल्शन और पुट्टी से दीवार की बढ़ाई मांग दीपावली से पूर्व लोग घरों की सफाई के साथ ही अपने घरों की रंगाई-पोताई का काम तेजी से कर रहे हैं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:30 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:30 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण में धनतेरस दीपावली को लेकर चटक हुआ रंगों का बाजार
पश्‍च‍िम चंपारण में अपने दुकान पर बैठे पेंट दुकानदार रोहित गुप्ता।

पश्‍च‍िम चंपारण (बेतिया), जासं। दीपावली पर साफ-सफाई और रंगाई पोताई का विशेष महत्व है। हर साल दीपावली आने से पहले लोग अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों की दीवारों को अलग-अलग रंगों से सजाते है। इसी के चलते दीपावली से पूर्व लोग अपने-अपने घरों की रंगाई-पोताई का काम तेजी से कर रहे है। इंडिगो एक्रेलिक लैमिनेट इमल्शन पेंट, ऑइल पेंट, सीमेंट पेंट, ऐनामेल पेंट, डिस्टेंपर पेंट, लेटेक्स पेंट, चूना, की कई वैरायटी बाजार में आ चुकी है। वहीं लोग अपनी मनपसंद इमल्शन तथा डिस्टेंपर की खरीदारी कर रहे है। इससे बाजारों की रौनक बढ़ गई है।

एचडी लुक अच्‍छा रहा इस बार

दीपावली पर घर देखने में सुंदर लगे और दीवारें आकर्षक लगें, इसके लिए बाजार में महंगे से महंगा पेंट उपलब्ध हो चुका है। मीना बाजार स्थित स्टेडियम रोड में गुप्ता हार्डवेयर व्यवसायी सह इंडिगो पेंट, बर्जर पेंट, कामधुने पेंट के थोक एंड रिटेल विक्रेता रोहित गुप्ता बताते हैं कि लोग पूरे साल दीपावली का इंतजार करते है। लोग इसकी खरीदारी कर अपने दीवारों को खुब सजा रहे है। हर साल की तरह टैक्सचर कलर के साथ लोगों को इस बार शाइनिंग वॉल कलर सबसे अधिक पसंद आ रहे हैं। दरअसल, इन कलर्स से दीवारों पर एक एचडी लुक उभर आता है। कई कंपनियों ने इस बार शाइनिंग कलर्स की बड़ी रेंज बाजार में उतारी है।

बैक्टीरिया को मात देगा पेंट

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार एंटी बैक्टीरियल पेंट की डिमांड भी खूब है। कई कंपनियों ने बैक्टीरिया मुक्त पेंट की रेंज बाजार में उतारी है। इस पेंट की खासियत हैं कि इस पर बैक्टीरिया नहीं पनपता है। इससे घर में रहने वाले लोग कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से मुक्त रहते हैं। कोरोना को देखते हुए यह पेंट इस साल बाजार में उतारा गया है। वहीं कलर विजुव्लाइजर एप के जरिए लोग घर को वर्चुअली रंगों में रंगा देख कलर्स पसंद कर रहे हैं।

कलर की खरीदारी पर ग्राहकों को मिल रहा ऑफर का लाभ

मीना बाजार स्थित स्टेडियम रोड में गुप्ता हार्डवेयर व्यवसायी सह इंडिगो पेंट, बर्जर पेंट, कामधुने पेंट के थोक एंड रिटेल विक्रेता रोहित गुप्ता ने बताते हैं कि कोरोना के संकट काल अभी बिता नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को विशेष लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा मॉर्केट में कलर की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए कई ऑफर दिए जा रहे है।

chat bot
आपका साथी