मधुबनी ज‍िले में प्रचार कर घर लौटे मुखिया प्रत्याशी के पति को अपराधियों ने मारी गोली

Madhubani news बिस्फी थाना क्षेत्र के केरवार गांव के डंका गाछी की घटना प्रचार कर लौटने पर घर में प्रवेश करते समय अपराधियों ने मारी गोलीदो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को दिया अंजामप्रत्याशी के पति को बांह में लगी गोली सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:40 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:40 PM (IST)
मधुबनी ज‍िले में प्रचार कर घर लौटे मुखिया प्रत्याशी के पति को अपराधियों ने मारी गोली
घटना के बाद पुल‍िस कर रही जांच पड़ताल। जागरण

मधुबनी (बिस्फी), जासं। बिस्फी प्रखंड में प्रचार कर घर लौटै मुखिया प्रत्याशी के पति सरोज यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। एक गोली सरोज यादव के बांह में लगी है। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार वे खतरे से बाहर बताए गए हैं। इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव व दहशत का माहौल है। बता दें कि सोहांस पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप से विभा कुमारी चुनावी मैदान में है। प्रत्याशी विभा कुमारी के पति सरोज यादव चुनावी तैयारियों के मद्देनजर प्रचार प्रसार कर शनिवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे वापस डंका गाछी स्थित अपने घर को लौटे थे। उसी समय अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। बता दें कि बिस्फी में अभी चुनाव प्रचार चल रहा है। यहां अंतिम चरण में 12 दिसंबर को मतदान होना है।

किवाड़ खोलते ही अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग 

घर पहुंचते ही सरोज यादव अपने घर में प्रवेश करने के लिए किवाड़ खोल ही रहे थे कि केरवार गांव की ओर से अचानक दो बाइक पर चार अपराधी धमक गए। अपराधियों की हड़कत देख जब तक सरोज सावधान होते, तब तक बाइक से उतर दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोली चली जिसमें एक सरोज के बांह में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके चिल्लाने व गोलियों की आवाज से स्वजन व स्थानीय लोग पहुंचे। तब तक अपराधी निकल भागे। उनका पीछा किया गया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।

घटनास्थल से दो खोखा बरामद

सूचना मिलते ही पतौना ओपी अध्यक्ष विजय पासवान घटना स्थल पर जब तक पहुंचे, तब तक स्थानीय लोग घायल को लेकर अस्पताल निकल गए थे। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। इधर, डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी का फर्द बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। अपराधी किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। बता दें कि पंचायत चुनाव में गोलीबारी की घटना लगातार सामने आ रही है। 27 नवंबर को चुनाव प्रचार थमते ही लौकही प्रखंड में गोलीबारी हुई जिसमें दो लोग जख्मी हुए। वहीं, मतदान के दिन 29 नवंबर को बेनीपट्टी के त्योंथ पंचायत में बूथ के निकट गोली चली जिसमें एक प्रत्याशी के पति जख्मी हुए। उसके बाद अगली घटना बिस्फी में सामने आई है।

chat bot
आपका साथी