पश्चिम चंपारण में घर में घुसकर अपराधियों ने गहने लूटे व नाबालिग लड़की को किया अगवा

Loot and Kidnapping in west champaran पश्चिम चंपरण के कंगली थाने के एक गांव का मामला। घर में बड़ी बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच घर में घुसकर अपराधियों ने गहने लूटे व नाबालिग लड़की का किया अपहरण।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:32 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में घर में घुसकर अपराधियों ने गहने लूटे व नाबालिग लड़की को किया अगवा
पश्चिम चंपारण में अपराधियों ने लूट व अपहरण की घटना को दिया अंजाम

पश्चिम चंपरण, जेएनएन। घर में बड़ी बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। आभूषण एवं अन्य सामग्री खरीद कर रखा जा रहा था। इस बीच, नामजद लोगों ने घर में घुसकर न सिर्फ छोटी बहन को अगवा कर लिया। बल्कि बड़ी बहन के लिए खरीदे गए आभूषण भी लूट ले गए। यह मामला कंगली थाने के एक गांव का है। नाबालिग लड़की के अपहरण एवं आभूषण लूटने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर सुगहा भवानीपुर गांव के शुकुल यादव, सत्येन्द्र यादव, रामाधार यादव, संगीता देवी, राधिका देवी व रीता कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 आरोप है कि पीड़िता की मां अपनी बड़ी बेटी की शादी करने की तैयारी कर रही थी। अभी शादी की तिथि तय नहीं है। अचानक सभी आरोपित उसके घर में घुसे और गहना, कपड़ा आदि लूट लिए। साथ में 13 वर्यीय नाबालिग को भी अगवा कर ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी