शिवहर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल अवस्था में किया गया रेफर

घटना तरियानी थाना के सलेमपुर की। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। लूट के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने की है आमलोगों में चर्चा। मामले की तहकीकात में जुटी है पुलिस।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:50 PM (IST)
शिवहर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल अवस्था में किया गया रेफर
मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती गोली लगने से जख्मी राम नारायण राय।

 शिवहर, जेएनएन। बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की शाम तरियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास लूट के दौरान एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी सलेमपुर निवासी रामनारायण राय(40) को इलाज के लिए तरियानी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हेंं एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर कर दिया गया। हालांकि, स्वजनों द्वारा उन्हेंं मुजफ्फरपुर शहर के बैरिया गोलंबर स्थित जानकी हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी चिकित्सा जारी है। गोली पीठ में लगी है।

बताया गया हैं कि रामनारायण राय बाइक पर सवार होकर तरियानी जा रहे थे। तभी सलेमपुर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने लूट की नीयत से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान वह अपराधियों से उलझ गए। लिहाजा अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया। इधर, वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी शशिरंजन कुमार व तरियानी थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात की।

पुलिस द्वारा बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। स्थानीय पुलिस ने तत्काल घटना की वजहों की जानकारी नहीं दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार राम नारायण राय पिछले कुछ समय से शिवहर शहर में रह रहे है। बताया जा रहा हैं कि गांव में विवाद की वजह से वह शिवहर में रह रहे है।

ऐसे में मामले को गांव के विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा हैं कि राम नारायण राय गांव के बाजार का ठेका ले रखा था। हाल ही में ठेकेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। मामले को ठेकेदारी विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, राम नारायण राय के बेहोशी की अवस्था में रहने के चलते मामला स्पष्ट नही हो सका है। 

chat bot
आपका साथी