समस्तीपुर में अपराध की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

पकङे गए आरोपित की पहचान वैशाली जिला के जंदाहा थाना के महिसौर निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह के पुत्र अभय कुमार सिंह उर्फ राजा और राजेन्द्र झा उर्फ फुचुकी झा के पुत्र मुकुल झा के रूप में हुई है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:28 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:28 AM (IST)
समस्तीपुर में अपराध की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो गिरफ्तार
सदर डीएसपी सहेबान हबीब फखरी ने किया मामले का पर्दाफाश। फोटो- जागरण

समस्तीपुर, जासं। हलई ओपी क्षेत्र में हथियार के साथ अपराध की साजिश कर रहे दो शातिर को पुलिस टीम ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकङे गए आरोपित की पहचान वैशाली जिला के जंदाहा थाना के महिसौर निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह के पुत्र अभय कुमार सिंह उर्फ राजा और राजेन्द्र झा उर्फ फुचुकी झा के पुत्र मुकुल झा के रूप में हुई है। उक्त आरोपितों के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खोखा, दो मोबाइल, आठ सीम, दो चोरी की बाइक बरामद किया है। 

गुरुवार को सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी सहेबान हबीब फखरी ने बताया कि बुधवार सुबह गुप्त सूचना मिली की हलई ओपी क्षेत्र में कुछ व्यक्ति हथियार के साथ अपराध की साजिश कर रहे हैं। तत्काल स्थानीय पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकङे गए आरोपित के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खोखा, दो मोबाइल, आठ सीम, दो चोरी की बाइक बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपितों ने हाल ही में डिहिया पुल के निकट लूटपाट की एक घंटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में संलिप्ता स्वीकार की है।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहेबान हबीब फखरी, ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, बंगरा थानाध्यक्ष संजीव चौघरी, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, हलई थानाध्यक्ष पवन कुमार, पुअनि अलख नारायण सिंह, शशिशंकर कुमार, सअनि सत्येंद्र प्रसाद व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। 

chat bot
आपका साथी