मुजफ्फरपुर में महाभियान के तहत तीन लाख से ज्यादा का कोरोना टीकाकरण आज

सिविल सर्जन डा.विनय कुमार शर्मा ने बताया कि महाभियान की पूरी तैयारी कर ली गई है। हर प्रखंड में वैक्सीन भेजी गई है। पंचायत व शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक केंद्र बनाए गए हैैं। शहर में हर वार्ड में एक केंद्र बनाया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 08:56 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 08:56 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में महाभियान के तहत तीन लाख से ज्यादा का कोरोना टीकाकरण आज
कोरोना टीकाकरण अभियान में दूसरी डोज को प्राथमिकता। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। गांधी जयंती पर एक दिवसीय कोरोना टीकाकरण महाभियान के तहत तीन लाख 26 हजार लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य तय हुआ है। सभी जगहों पर वैक्सीन भेज दी गई है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग 773 सत्र आयोजित किए जाएंगे। हर केंद्र पर कोवैक्सीन व कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा।सिविल सर्जन डा.विनय कुमार शर्मा ने बताया कि महाभियान की पूरी तैयारी कर ली गई है। हर प्रखंड में वैक्सीन भेजी गई है। पंचायत व शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक केंद्र बनाए गए हैैं। शहर में हर वार्ड में एक केंद्र बनाया गया है। वहां दूसरी डोज दी जाएगी। हर हाल में लक्ष्य पूरा हो इसकी तैयारी है।

किस प्रखंड तो कितना लक्ष्य

प्रखंड लक्ष्य केंद्र

औराई 18000 30

बोचहां 22000 55

कांटी 20000 55

कुढऩी 30000 75

मीनापुर 20000 55

मुरौल 10000 26

पारू 25000 55

सकरा 20000 70

बंदरा 15000 30

गायघाट 18000 30

कटरा 15000 45

मड़वन 10000 24

मोतीपुर 22000 40

मुशहरी 20000 60

साहेबगंज 18000 30

सरैया 25000 40

सदर अस्पताल 1500 02

एसकेएमसीएच 1500 02

शहरी पीएचसी 15000 49  

मेडिकल वैन से 20 वरीय नागरिकों की हुई जांच

मुजफ्फरपुर : समाहरणालय परिसर से वरीय नागरिकों के जांच के लिए मोबाइल वैन रवाना हुई। जिलाधिकारी प्रणव कुमार, सिविल सर्जन डा विनय कुमार शर्मा, केयर के जिला समन्वय सौरभ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। पहले दिन 20 वरीय नागरिकों की जांच हुई। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के जिला कार्यक्रम अधिकारी डा.भूपेंदर सिंह ने बताया कि सेामवार से सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वेल एंड वेलनेस सेंटर पर जांच होगी। जिस गांव में वाहन जाएगा वहां पर पहले प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

वृद्धजन एवं शिक्षकों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरपुर : लेनिन चौक स्थित शिक्षक संघ भवन में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उमा ङ्क्षककर ठाकुर ने की। सामूहिक राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उप सभापति डा. ब्रजभूषण प्रसाद ङ्क्षसह ने मंगलाचरण द्वारा सबके सुख शांति एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

जिला सचिव डा. जगदीश प्रसाद ङ्क्षसह ने इस दिवस की महत्ता एवं वृद्धजनों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभापति ने सत्यनारायण ङ्क्षसह शेखपुर, चतुर्भुज शर्मा अहियापुर, राम भजन आर्य ग्राम पिपरा बिशो को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रघुवंश प्रसाद ङ्क्षसह उपाध्यक्ष बिहार पेंशनर समाज सह उपाध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना ने उपर्युक्त चयनित सदस्यों को मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राम मनोहर शाही, रघुवंश प्रसाद ङ्क्षसह, नंदकिशोर तिवारी, नर्मदेश्वर प्रसाद ङ्क्षसह, रविभूषण प्रसाद ङ्क्षसह आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी