मुजफ्फरपुर में जाली भारतीय मुद्रा रखने के दोषी को ढाई साल कारावास की सजा

करजा थाना के बड़कागांव के पास पुलिस ने 14 दिसंबर 2002 को उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास से सौ-सौ के 10 जाली नोट बरामद हुए थे। पुलिस टीम को देखकर भागने के दौरान उसे करजा थाने के तत्कालीन जमादार सुदामा राय ने पकड़ा था।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:47 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:47 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में जाली भारतीय मुद्रा रखने के दोषी को ढाई साल कारावास की सजा
सत्र-विचारण के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-नौ ने सुनाई सजा।

मुजफ्फरपुर, जासं। जाली भारतीय मुद्रा रखने के आरोपित शिवहर जिला के तरियानी थाना के विशुनपुरा गांव के दिनेश सहनी को ढाई साल की सजा सुनाई गई है। मामले के सत्र-विचारण के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-नौ ने उसे यह सजा सुनाई। 

यह है मामला

करजा थाना के बड़कागांव के पास पुलिस ने 14 दिसंबर 2002 को उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास से सौ-सौ के 10 जाली नोट बरामद हुए थे। पुलिस टीम को देखकर भागने के दौरान उसे करजा थाने के तत्कालीन जमादार सुदामा राय ने पकड़ा था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि पारू थाना के फतेहाबाद गांव के एक व्यक्ति ने उसे ये नोट दिए थे। इन्हें एक व्यक्ति तक पहुंचाना था। इसके बदले उसे इसमें से 300 रुपये रख लेने थे। इसी लालच में वह नोट ले जा रहा था। जांंच के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध 28 फरवरी 2003 को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।  

बंदरा में मुखिया पद पर नए चेहरे काबिज, दो को दोबारा मौका

बंदरा (मुजफ्फरपुर), संस: बंदरा प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला आया। 10 व 20 वर्षों से मुखिया पद पर काबिज दिग्गजों को वोटरों ने नकार दिया। हालांकि 13 पंचायतों में दो मुखिया अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। अधिकतर निवर्तमान मुखिया तीसरे या चौथे स्थान पर रहे। बडग़ांव पंचायत में अब्दुल सत्तार अंसारी विजयी रहे। नूनफारा में रंगीला देवी ने बच्ची देवी को तीन मत से पराजित किया। सिमरा से निवर्तमान मुखिया पवन कुमार, पीरापुर से गुड्डू कुमार मुखिया की कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। वहीं, रामपुरदयाल पंचायत से 20 साल से मुखिया पद पर कब्जा जमाए फेकू राम को ब्रजेश कुमार उर्फ मोना ने पराजित किया। वहीं रतवारा पंचायत में 10 साल से जमी निवर्तमान मुखिया रेखा देवी को मधुकर प्रसाद की पत्नी रेखा देवी ने हराया। मतलुपुर में रेखा देवी चुनाव जीत गईं। बंदरा में निवर्तमान सरपंच निर्मला देवी को मुखिया की कमान मिली। हत्था में रिंकू देवी मुखिया बनीं। मुन्नी बैगरी में दीपक कुमार चुनाव जीत गए। पटसारा से रविंद्र सहनी को जनता ने कमान सौंपा। वहीं, तेपरी में हरिश्चंद्र राम चुनाव जीत गए।

chat bot
आपका साथी