मधुबनी नरसंहार: 11 फरार अरोपितोंं के घर चिपकाया इश्तेहार, अचल संपत्ति जब्त करने की दिशा में कार्रवाई

Madhubani Crime News महमदपुर गोलीकांड के 11 नामजद फरार आरोपितों के घर कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को इश्तेहार चिपका दिया। इस क्रम में महमदपुर गैबीपुर गम्हरिया पौआम गांव कीसड़क पर ढोल बजाकर आरोपितों को जल्द सरेंडर होने की हिदायत दी।

By Murari KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:51 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:51 AM (IST)
मधुबनी नरसंहार: 11 फरार अरोपितोंं के घर चिपकाया इश्तेहार, अचल संपत्ति जब्त करने की दिशा में कार्रवाई
मधुबनी में पांच लोगों की हत्या मामले के आरोपितों के घर में इश्तेहार चिपकती पुलिस।

बेनीपट्टी (मधुबनी), जागरण संवाददाता। महमदपुर गोलीकांड के 11 नामजद फरार आरोपितों के घर कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को इश्तेहार चिपका दिया। इस क्रम में महमदपुर, गैबीपुर, गम्हरिया, पौआम गांव कीसड़क पर ढोल बजाकर आरोपितों को जल्द सरेंडर होने की हिदायत दी। डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गैबीपुर गांव के आरोपित सुजय साफी, पौआम गांव के मनोज सिंह, गम्हरिया गांव के आनंद चौधरी, महमदपुर गांव के उमेश सिंह, अशोक सिंह, मुसाफिर सिंह, सुजीत कुमार सिंह, विमलेश सिंह, बबन सिंह, मनोज झा, भवनारायण झा के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। आरोपित जल्द सरेंडर नहीं करेगा तो पुलिस घरों की कुर्की करेगी। फरार आरोपितों की अचल संपत्ति जब्त करने के लिए कोर्ट से आग्रह किया गया है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर जिले में छापेमारी जारी है। महमदपुर, पौआम, गैबीपुर, भंडारी चौक पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। 

गौरतलब है कि 29 मार्च को तालाब में मछली मारने के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। एक का इलाज जारी है। घटना के 35 नामजद आरोपितों में अब तक 24 जेल भेजे जा चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी