जुटाया जा रहा आधा दर्जन शातिरों का ब्यौरा

पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक शातिरों का विस्तृत ब्यौरा खंगालने की कवायद तेज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:24 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:24 AM (IST)
जुटाया जा रहा आधा दर्जन शातिरों का ब्यौरा
जुटाया जा रहा आधा दर्जन शातिरों का ब्यौरा

मुजफ्फरपुर : पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक शातिरों का विस्तृत ब्यौरा खंगालने की कवायद तेज कर दी है। हाल में पुलिस मुख्यालय ने इन सभी के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। साथ ही इन सभी पर नकेल कसने की दिशा में रणनीति तैयार करने को कहा गया है। उक्त निर्देश के आलोक में एसएसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों से उक्त शातिरों के बारे में तुरंत जानकारी और सूची मांगी है। इसमे वैसे भी अपराधी शामिल हैं, जो संगठित गिरोह का संचालन वर्षो से कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है। इनमें टेंडर माफिया, शराब धंधेबाज और हत्यारोपित भी शामिल है। ये सभी मुशहरी, काजीमोहम्मदपुर शिवहर और सीतामढ़ी के रहने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटरों पर नकेल कसने की कवायद की जा रही है। इससे अपराध नियंत्रण में पुलिस को मदद मिलेगी। इन अपराधियों के संबंध में चौकीदारों के माध्यम से जानकारी जुटाने को कहा गया है।

-------

शराब लदी कार का सत्यापन करने पहुंची दरभंगा पुलिस

दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित गौसाघाट में गत साल जब्त की गई शराब लदी एक कार का सत्यापन करने दरभंगा पुलिस शुक्रवार को काजीमोहम्मदपुर थाना पहुंची। उक्त कार चंद्रलोक कॉलोनी की एक महिला के नाम से है। दरभंगा पुलिस को डीटीओ से छानबीन में कार मालिक के नाम का पता लगा था। इसी आधार पर वहां की पुलिस छानबीन को पहुंची थी।

बताया गया कि पिछले साल आठ फरवरी को दरभंगा जिले के सदर थाना के गौसाघाट इलाके में शराब लदी कार को जब्त की गई थी। कार की तलाशी लेने पर उसमें 19 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई थी। कार मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को दारोगा लखींद्र शर्मा काजीमोहम्मदपुर थाने पर पहुंचे। यहां से दारोगा शंभूनाथ झा दरभंगा पुलिस के साथ महिला का सत्यापन करने उसके घर पर गए। वहां पता लगा कि उक्त महिला और उसके पति की मौत हो चुकी है। पुलिस ने कागजात मांगे। स्वजनों ने बताया कि कार बेच दी गई थी। इसका कागजात मांगने पर कुछ दिनों का समय मांगा गया। इसके बाद पुलिस एक सप्ताह का समय देकर वहां से लौट गई।

chat bot
आपका साथी