पछुआ चलने से अगले चार दिनों में बढ़ेगी ठंड

उत्तर बिहार में आगामी चार दिनों तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इस अवधि में पछुआ चलने से ठंड में वृद्धि होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 02:16 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 02:16 AM (IST)
पछुआ चलने से अगले चार दिनों में बढ़ेगी ठंड
पछुआ चलने से अगले चार दिनों में बढ़ेगी ठंड

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार में आगामी चार दिनों तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, इस अवधि में पछुआ चलने से ठंड में वृद्धि होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ये पूर्वानुमान डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र का है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 16-20 नवंबर तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार औसतन पांच से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है। इस बीच सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।

जिले में शुक्रवार को सुबह कुहासा जैसा रहा। ठंड भी महसूस हुई। लेकिन, दोपहर में फिर गर्मी थी। रात में फिर मौसम ठंडा हो गया।

ठंड ने बढ़ाई अंडे की मांग, दाम में वृद्धि : ठंड के दस्तक देने के साथ अंडे की मांग बढ़ गई है। इससे दाम मे भी वृद्धि हो गई है। सड़क पर भी जगह-जगह ठेले लग गए हैं। कच्चा अंडा छह रुपये में बिक रहा है। थोक से फुटकर में प्रति अंडा 1 रुपये का मुनाफा विक्रेता ले रहे हैं।

गर्म कपड़ों की दुकानें भी सजी : गर्म कपड़ों की दुकानें भी फुटपाथ पर सज गई हैं। इन पर शाम तक कपड़ों की खरीदारी हो रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के कपड़े 100 से 300 रुपये तक में मिल रहे हैं। कश्मीरी फेरीवालों का भी मोहल्ले में आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि, इनकी संख्या अभी इक्का-दुक्का ही दिख रही है।

chat bot
आपका साथी