गुरुवार बना कोल्ड डे, अधिकतम तापमान सबसे नीचे आया

इस साल का अधिकतम तापमान पहली बार सबसे नीचे गया। दिन के तापमान में साढ़े तीन डिग्री गिरावट आई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 03:55 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 03:55 AM (IST)
गुरुवार बना कोल्ड डे, अधिकतम तापमान सबसे नीचे आया
गुरुवार बना कोल्ड डे, अधिकतम तापमान सबसे नीचे आया

मुजफ्फरपुर : इस साल का अधिकतम तापमान पहली बार सबसे नीचे गया। दिन के तापमान में साढ़े तीन डिग्री गिरावट आई। इस कारण कोल्ड व शीतलहर का प्रभाव दिखा। धूप निकली, लेकिन कनकनी बरकरार रही। इस बीच अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की पूर्ण सक्रियता और पछिया हवा के कारण अगले तीन दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में वृद्धि संभव है। इस दौरान पछिया हवा 7 से 10 किमी की रफ्तार से चलेगी। लोग कनकनी वाली ठंड महसूस करेंगे। जनवरी में सामान्यत: अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहना चाहिए। इस साल एक से तीन जनवरी तक न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री से 8.2 डिग्री रहा। वहीं, तीन से 11 जनवरी तक 12 डिग्री से 15 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रहा। 12 जनवरी से दोनों तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य है। लेकिन, अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आई है। किसानों को सुझाव

डॉ.ए सत्तार ने कहा कि खेत में नमी बनाए रखें। पशु को ज्यादातर घर में ही रखें और मोटा बिछावन दें। खाने में प्रोटीन की मात्रा अवश्य दें।

मौसमी बीमारी का प्रभाव

ठंड बढ़ने से सरकारी और निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सर्दी-खासी, बुखार और ठंड लगने जैसी बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल में गुरुवार को 155 मरीज मौसमी बीमारी के पहुंचे। सदर अस्पताल के मेडीसीन विभाग के डॉ.सीके दास ने कहा कि अभी सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज ही पहुंच रहे हैं। उन्होंने ठंड से बचने व गर्म पानी की सलाह दी। हर्ट व बीपी के मरीज को खास सावधानी बरतें। जो दवा वह खा रहें, उसका सेवन करते रहें। ठंड में सुबह नहीं टहलने से परहेज करें। अपने कान हमेशा ढककर रखें। हल्का खाना खाएं व गर्म पानी का सेवन करते रहे। अगर कै-दस्त हो तो नमक-चीनी पानी के घोल का सेवन करते रहें।

chat bot
आपका साथी