सीट के मामले में हो दो टूक बात, महागठबंधन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जरूरी

बैठक में वैशाली व मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सीट को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो जानी चाहिए। पार्टी की स्थिति निर्णायक होगी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 03:20 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 03:30 PM (IST)
सीट के मामले में हो दो टूक बात, महागठबंधन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जरूरी
सीट के मामले में हो दो टूक बात, महागठबंधन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जरूरी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की बैठक स्थानीय बीबीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रमोहन झा ने की। इस दौरान वैशाली व मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आलाकमान व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से एक सप्ताह में महागठबंधन के नेताओं से सीट के मामले में दो टूक बात करने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीट को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो जानी चाहिए।

    इसमें देरी नहीं हो। पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. अजीत कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसी स्थिति में महागठबंधन के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जरूरी हो गई है। हमारी पार्टी की स्थिति निर्णायक होगी जिसे कोई पार्टी या नेता नजरअंदाज नहीं कर सकता। उन्होंने पार्टी आलाकमान से महागठबंधन के शीर्षस्थ नेता लालू प्रसाद से बात कर पार्टी के लिए सम्मानजनक सीट लेने का आग्रह किया।

     वहीं, कार्यकर्ताओं से महागठबंधन के उम्मीदवार को विजयश्री दिलाने के लिए कमर कस कर मैदान में उतरने का आग्रह किया। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव में पार्टी की बेहतर व दमदार उपस्थिति के लिए कई बिंदुओं पर विमर्श किया। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए कई सुझाव भी दिए।

     साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीरता के साथ विचार भी किया गया। मौके पर राष्ट्रीय सचिव प्रत्यूष प्रांजल, प्रदेश सचिव रत्नेश पटेल, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, साकेत रमन पांडेय, मोतिउर रहमान, मो. शमीम, प्रमोद शर्मा, मंकू पाठक, नागेंद्र पंडित, अजय चौधरी, सुधीर सिंह, त्रिभुवन पटेल आदि उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी