शहर की एक दर्जन सड़कें और नालियों का कराया जाएगा निर्माण

डूडा के माध्यम से शहर की 15 सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 02:00 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 02:10 AM (IST)
शहर की एक दर्जन सड़कें और नालियों का कराया जाएगा निर्माण
शहर की एक दर्जन सड़कें और नालियों का कराया जाएगा निर्माण

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। डूडा के माध्यम से शहर की 15 सड़क एवं नालियों को निर्माण होगा। साथ ही कांटी एवं मोतीपुर नगर पंचायत में भी दो-दो सड़क व नालियों का निर्माण होगा। डूडा के कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा के अनुसार कुल 19 योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब उनके निर्माण को टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।

निगम क्षेत्र अंतर्गत इन सड़क व नालियों का होगा निर्माण

-वार्ड 2 में चांदनी चौक से अंबेदकर पथ होते हुए भाया ओम प्रकाश आरा मिल, स्व.ब्रज बिहारी प्रसाद गली मुख्य नाला तक नाला निर्माण : 27.53 लाख

- जेल चौक से मालीघाट प्राथमिक विद्यालय वाली सड़क तक आरसीसी नाला का निर्माण : 138.33 लाख

- वार्ड 26 में सहाय कैंपस से मौसम होटल, सतीश कुमार श्रीवास्तव, के घर से कमलेश कुमार के घर होते हुए नवल किशोर प्रसाद के घर तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला का निर्माण : 68.47 लाख

- वार्ड 46 के चूना भट्टी रोड नंबर 3 में कामेश्वर तिवारी के मकान से आशा सिन्हा के मकान तक सड़क एवं नाला निर्माण : 79.29 लाख

- वार्ड 32 में न्यू कॉलोनी, पोखरिया पीर सादपुरा में दिनेश सिंह के घर से सुजीत कुमार के घर तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला का निर्माण : 19.23 लाख

- वार्ड 46 में सुरेश ठाकुर के मकान होते हुए उदयगार ठाकुर के मकान तक सड़क व नाला निर्माण : 28.97 लाख

- वार्ड 10 में मझौलिया रोड छाप लेन में शशि भूषण के घर से हरेंद्र शर्मा के घर तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला का निर्माण : 27.90 लाख

- वार्ड 7 में धर्मशीला आर्या के घर से मोतिहारी रेलवे लाइन, प्रभात कुमार के मकान से होते हुए सड़क व नाला निर्माण : 58.99 लाख

- वार्ड 7 के बह्मार्षि नगर में संतोष जी घर से एनएच 26 तक सड़क एवं नाला निर्माण : 33.80 लाख

- वार्ड 33 में सादपुरा राम विलास साह के घर से लोहार टोला होते हुए जगदेश महता्रे मिल्की टोला होते हुए कामेश्वरी बिहार तक सड़क व नाला निर्माण : 182.92 लाख

- वार्ड 27 के दामुचक मुख्य पथ से विजय कुमार के घर से मझौलिया मुख्य पथ सड़क व नाला निर्माण : 40.25 लाख

- वार्ड 49 में बेला बिहार पंकज कोचर के घर से गजेश्वर जी के घर तक सड़क व नाला निर्माण : 57.61 लाख

- वार्ड 46 के आरपी श्रीवास्तव लेन में राम शरण शर्मा के घर से प्रेमा शंकर के मकान होते हुए उत्पल रंजन के मकान तक सड़क व नाला निर्माण : 69.41 लाख

- वार्ड 13 में राज मार्केट से देवी दयाल सिंह के घर होते राज कुमार प्रसाद के घर तक सड़क व नाला निर्माण : 67.37 लाख

नगर पंचायत कांटी

- वार्ड 4 में रेलवे रेलवे स्टेशन रोड से एनएच 28 होते हुए वार्ड 8 स्थित मन तक दोनों तरफ आरसीसी नाला का निर्माण : 163.55 लाख

- वार्ड 10 में यासीन के घर से मीनापुर रोड तक पीसीसी सड़क व नाला निर्माण : 159.84 लाख

मोतीपुर नगर पंचायत

- वार्ड 11 में सुकन राय के घर से महना कब्रिस्तान तक सड़क व नाला निर्माण : 159.84 लाख

- शहर के शशि चौक से मो. अनस के घर होते हुए मध्य विद्यालय तक सड़क व नाला निर्माण 96.99 लाख

chat bot
आपका साथी