वेबिनार में बोले वक्ता, चीन की नजर अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और कई भारतीय क्षेत्रों पर

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सौजन्य से भारत चीन विवाद और इसका प्रभाव ग्लोबल राजनीति के संदर्भ में विषय पर शनिवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:52 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 02:46 PM (IST)
वेबिनार में बोले वक्ता, चीन की नजर अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और कई भारतीय क्षेत्रों पर
वेबिनार में बोले वक्ता, चीन की नजर अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और कई भारतीय क्षेत्रों पर

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। रामदयालु सिंह महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सौजन्य से भारत चीन विवाद और इसका प्रभाव, ग्लोबल राजनीति के संदर्भ में विषय पर शनिवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। प्रो. अरुण कुमार सिंह ने चीन की विस्तार वादी नीति को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया। कहा कि उसकी नजर अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और कई भारतीय क्षेत्रों पर हैं।

 उन्होंने कहा कि भारत-चीन में दशकों से मतभेद रहे हैं। उसके सैन्य दबाव बनाकर भारत को धमकाने का हालिया प्रयास ने भारत-चीन के संबंध में कड़वाहट पैदा कर दी है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तिब्बत का प्रश्न बार-बार उठाया जाता है। तिब्बत से भारत का संबंध अत्यंत प्राचीन है। तिब्बत आज परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ा है। चीन की विस्तार वादी नीति द्वारा तिब्बत की संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है जिसका प्रभाव भारत पर ही पड़ रहा है। तिब्बत का प्रश्न आज पूरी दुनिया का प्रश्न है।

 चीन की मौजूदा नीति इसी बात को पुष्ट कर रही है कि वह भारत के लिए सुरक्षा संबंधित सबसे बड़ी चुनौती है। इस बार भारत ने चीन की आखों में आख डालकर उसे पीछे हटने पर मजबूर किया है, फिर भी हमें सजग और सावधान रहने की जरूरत है। वेबिनार की अध्यक्षता करते प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस वेबिनार से शिक्षकों और छात्रों को काफी लाभ मिला है। विषय प्रवेश राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ. नीलम कुमारी ने किया। संयोजन प्रो. रजनीकात पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रजनीकात पांडेय ने किया। प्रो. विकास नारायण उपाध्याय, डॉ. रामकुमार, डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ. रमेश गुप्ता, प्रो. नीलिमा झा, प्रो. अनिता कुमारी, अतिथि शिक्षक डॉ. साकेत कुमार, डॉ. पवन कुमार एवं डॉ. ललित किशोर आदि की इसमें सहभागिता रही।

chat bot
आपका साथी