VIDEO : Water-life-greenery Yatra : समस्तीपुर के ताजपुर में मुख्यमंत्री को भाया कच्चा शहद, दिया गया उपहार

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने रामपुर महेशपुर पंचायत स्थित जंगलाही पोखर का लिया जायजा। पोखर के चारों तरफ पैदल घूम कर सौंदर्य को निहारा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 12:06 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 12:06 PM (IST)
VIDEO : Water-life-greenery Yatra : समस्तीपुर के ताजपुर में मुख्यमंत्री को भाया कच्चा शहद, दिया गया उपहार
VIDEO : Water-life-greenery Yatra : समस्तीपुर के ताजपुर में मुख्यमंत्री को भाया कच्चा शहद, दिया गया उपहार

समस्तीपुर, जेएनएन। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ताजपुर प्रखंड की रामपुर महेशपुर पंचायत स्थित जंगलाही पोखर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया गया। पोखर के चारों तरफ पैदल घूम कर सौंदर्य को निहारा। पोखर के परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री को जीविका समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का कच्चा शहद भा गया। समूह की सदस्य सुनीता देवी और बबीता देवी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचे। बातचीत के क्रम में लाभ और कामकाज के बारे में जानकारी ली। दोनों ने बताया कि मधुमक्खियों को पाल कर शहद को फिल्टर कर के डिब्बे में पैक कर बेचते हैं। साथ ही, कच्चा (बिना फिल्टर) के शहद को भी डिब्बे में पैक कर बेचते हैं। सुनीता देवी ने जब मुख्यमंत्री को फिल्टर्ड शहद उपहार स्वरूप भेंट किया तो उन्होंने कहा हम कच्चा शहद खाते हैं। और, कच्चा शहद ही उपहार में देने को कहा। जीविका समूह की एक अन्य महिला ने वेणु शिल्प में बने जंगलाही पोखर का मॉडल उपहार में दिया। जीविका समूह की छह महिलाओं को खेती करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। सभी महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया है। 

मुख्यमंत्री ने भिंडे पर किया पौधारोपण मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए कृषि यंत्र को भी बारीकी से देखा और सभी यंत्रों के बारे में विस्तार से पूछा। किस यंत्र से खेती करने में किसानों को क्या फायदा है, यह भी उन्होंने पूछा। ट्रैक्टर से धन की रोपनी कैसे की जाती है, यह भी कृषि विभाग द्वारा कर के दिखाया गया। गेंदा के फूल की खेती, लाल फूल गोभी, शिमला मिर्च, बैगन, गेहूं, धान, आलू आदि की खेती कैसे आधुनिक एवं वैज्ञानिक ढंग से की जा सकती है।

कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगा कर दिखाया गया। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा विभाग से एक पीडि़त महिला को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। जिसकी जानकारी उक्त विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को दी गई। उस महिला से मुख्यमंत्री का परिचय कराया गया। मुख्यमंत्री ने पोखर के ङ्क्षभडे पर मौलश्री का पौधा भी लगाया। उनके साथ रहीं जिला प्रभारी मंत्री बीमा भारती ने भी पौधारोपण किया। कुल 10 पौधे लगाए गए। इस दौरान आधा दर्जन दिव्यांग महिलाओं को ट्राईसाकिल दी गई। उन महिलाओं से भी मुख्यमंत्री को परिचय कराया गया।

वीडियो यहां देखें www.facebook.com/332240034013491/videos/487870898510359/

पंचायत सरकार भवन में टेरेस गार्डेनिंग, मौसम आधारित कृषि संबंधी एवं अन्य विभागों के प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद प्रमंडलस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होने दरभंगा रवाना हो जाएंगे। दरभंगा समाहरणालय सभागार में शाम पांच बजे सीएम समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें मधुबनी, दरभंगा व समस्तीपुर जिले के पदाधिकारी शामिल होंगे।  

chat bot
आपका साथी