मुजफ्फरपुर शहर में आज आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा हेलीकाप्टर

Muzaffarpur News दिवंगत विधायक मुसाफिर के श्राद्ध कर्म में होंगे शामिल सीएम पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री के नाजीरपुर तक जाने के रास्ते में 11 जगहों पर ड्राप गेट बनेगा। जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर यहां आएंगे।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:25 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:25 AM (IST)
मुजफ्फरपुर शहर में आज आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा हेलीकाप्टर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर मुजफ्फरपुर में तैयारी।

मुजफ्फरपुर, जासं। बोचहां के दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यहां आएंगे। पुलिस लाइन मैदान में उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से वह दिवंगत विधायक के आवास नाजीरपुर जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। करीब 75 स्थानों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री के नाजीरपुर तक जाने के रास्ते में 11 जगहों पर ड्राप गेट बनेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर यहां आएंगे। इसके दस मिनट बाद दिवंगत विधायक के आवास पहुंचेंगे। यहां उनका आधा घंटा रुकने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह पटना लौट जाएंगे। उनके अलावा जिला प्रभारी मंत्री मुकेश सहनी समेत कई अन्य मंत्रियों, सांसद, विधायक आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मालूम हो कि बोचहां से वीआइपी के विधायक मुसाफिर पासवान का नई दिल्ली में गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन मैदान में बने हेलीपैड का जायजा लिया। इसके अलावा नाजीरपुर में दिवंगत विधायक के स्वजनों को कार्यक्रम की जानकारी दी।

जलवायु परिवर्तन से निपटने को पौधारोपण जरूरी : मंत्री

कांटी। जलवायु परिवर्तन देश के साथ राज्य में भी बड़ी चुनौती है। इससे निपटने को पौधारोपण बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत सरकार काम कर रही है। आने वाले वर्षों में 33 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर सरकार कीर्तिमान स्थापित करेगी। उक्त बातें सोमवार को एनएच 28 पानापुर के समीप नवस्थापित राज फ्यूलस पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहीं। इसके पहले मंत्री व विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से पंप का शुभारंभ किया। प्रोपराइटर अखिलेश पटेल ने अतिथियों को अंगवस्त्र व बुके देकर स्वागत किया। संचालन मोतीपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल व स्वागत प्रदेश महासचिव गुंजन पटेल ने किया। मौके पर विधायक अरुण कुमार सिंह, अवधेश पटेल, इरफांन दिलकश, रत्नेश चौधरी, कांटी प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद साह, मोहन केशरी, जिला पार्षद ओमप्रकाश गुप्ता, तेजनारायण शर्मा, मुखिया किरण देवी, विपिन पासवान, गुड्डू पासवान केके प्रशांत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी