Bihar Flood: दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे Cm नीतीश कुमार, प्रभावितों के लिए किए गए प्रबंधों का ले रहे जायजा

Bihar Flood मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दरभंगा जिले के सदर प्रखंड के मखनाही में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे हैं। प्रभावित लोगों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा ले रहे

By Murari KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 01:34 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:11 PM (IST)
Bihar Flood: दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे Cm नीतीश कुमार, प्रभावितों के लिए किए गए प्रबंधों का ले रहे जायजा
Bihar Flood: दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे Cm नीतीश कुमार, प्रभावितों के लिए किए गए प्रबंधों का ले रहे जायजा

दरभंगा, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को जिले के दरभंगा सदर प्रखंड के मखनाही पहुंचे। यहां के उच्च माध्यमिक विद्यालय मखनाही सीसो पश्चिमी में बने सामुदायिक किचन व बाढ़ पीड़ितों के लिए किए गए अन्य इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। उनके साथ सरकार के वरीय अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की टीम है। सीएम जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम से अबतक के इंतजामों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। मौके पर दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी समेत कई अन्य राजनेता भी हैं।

chat bot
आपका साथी