शहर की सुख-समृद्धि को निगम ने चढ़ाया चादर

हर साल की तरह इस बार भी शहर की सुख-समृद्धि के लिए नगर निगम द्वारा दाता कंबल साह के मजार पर चादरपोशी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 03:54 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 03:54 AM (IST)
शहर की सुख-समृद्धि को निगम ने चढ़ाया चादर
शहर की सुख-समृद्धि को निगम ने चढ़ाया चादर

मुजफ्फरपुर : हर साल की तरह इस बार भी शहर की सुख-समृद्धि के लिए नगर निगम द्वारा दाता कंबल साह के मजार पर चादरपोशी की गई। महापौर सुरेश कुमार, उप महापौर मानमर्दन शुक्ला, उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी, वार्ड पार्षद एनमुल हक, हरिओम कुमार, अभिमन्यु चौहान, प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह, नगर निगम कामगार यूनियन के अध्यक्ष अशोक राय, नूर आलम आदि ने निगम कार्यालय में पूजा अर्चना की। उसके बाद दाता कंबल साह के मजार पर उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी ने चादर को चढ़ाया।

कोरोना से मुक्ति के लिए ऑनलाइन गायत्री यज्ञ

कोरोना महामारी से निजात पाने को लेकर बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु शांतिकुंज के आइडी से जुड़कर इस यज्ञ में भाग ले सकते हैं। सुबह आठ से 11 बजे के बीच जूम एप के माध्यम से यज्ञ कराया जाएगा। कोरोना महामारी के निवारण हेतु विशेष यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर जिले में 500 घर में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ मुजफ्फरपुर के जिला सह समन्वयक अमिताभ कुमार उर्फ बबलू तिवारी ने यह जानकारी दी। कहा कि संध्या 6:30 से 7:30 बजे तक दीप यज्ञ का आयोजन होगा।

एचएम के निधन पर शोक

औराई प्रखंड अंतर्गत प्रावि जोगिया के एचएम रामखेतारी गाव निवासी मुजफ्फर इमाम (45)का निधन सोमवार की देर रात पैतृक निवास पर हो गया। वे अपने पीछे एक पुत्र व चार पुत्री छोड़ गए हैं। मृतक के बड़े भाई फैजान गुलाब ने बताया कि वे 14 दिनों से बुखार, सर्दी व खासी से पीड़ित थे। उनके निधन पर जदयू नेता शशिभूषण प्रसाद शाही, जियाउल इस्लाम, काग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, सीआरसीसी विनीत कुमार, शिक्षक अकबर अली, अफ्फान अहमद, शाहिद रजा, तौकिर आलम, सनाउल्लाह अब्बासी, संजय कुमार, रवि कुमार, जकी अहमद ,रामबाबू सहनी, नवल राम आदि ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी