भ्रष्टाचार के खिलाफ माकपा ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मोतिहारी। बढ़ती अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष भारती

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:35 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:35 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ माकपा ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
भ्रष्टाचार के खिलाफ माकपा ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मोतिहारी। बढ़ती अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने थाना, प्रखंड व अंचल कार्यालय में हो रही रिश्वतखोरी पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। साथ ही इसके लिए बिहार सरकार को दोषी बताया। इस क्रम में माकपा के वरीय नेता बंकिमचंद्र दत्त ने कहा कि संग्रामपुर में पुलिसिया आतंक इतना बढ़ गया है कि गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। थानाध्यक्ष द्वारा दलालों के माध्यम से अवैध वसूली करवा कर गरीबों के आवेदन को रद्दी को टोकरी में फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड व अंचल कार्यालय में कार्यो के लिए लोगों से खुलेआम वसूली की जा रही है। राशन कार्ड बनाने एवं मनरेगा मजदूरी भुगतान समेत कई कार्यो में बड़े पैमाने पर दलाली हो रही हैं। एलपीसी समेत अंचल के अन्य कार्य बिना चढ़ावे के हो ही नही सकते। वहीं, माकपा नेता हरेंद्र सिंह एवं सतेंद्र मिश्र ने कहा कि विगत दस वर्षों में हुए मनरेगा कार्यो की जांच हो। उन्होंने मनरेगा के मजदूरों की बकाया मजदूरी के जल्द भुगतान की भी मांग की। इन नेताओं ने वर्षों से उपेक्षित पड़े पकड़ी स्वास्थ्य उपकेंद्र को चालू करने तथा प्रखंड मुख्यालय में स्टेडियम निर्माण कराने की मांग की। साथ ही संग्रामपुर प्रखंड को जल जमाव क्षेत्र घोषित करने व पानी से नष्ट हुई फसलों के लिए किसानों को मुआवजा देने को कहा। प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल सीओ से मिल कर अपनी आठ सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर पूर्व मुखिया सत्यनारायण सिंह, सुधीर कुमार, ठाकुर प्रसाद कुशवाहा, पारसनाथ आंबेडकर, दीपक शर्मा, तिलकधारी ठाकुर, रवि प्रकाश, कृष्णा प्रसाद, बुनीलाल सहनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशवंत गोस्वामी व संचालन राजदेव प्रसाद ने किया।

chat bot
आपका साथी