सुखाड़ ने सूबे के किसानों को बनाया कंगाल, रबी फसल पर भी खतरा

औराई प्रखंड अंतर्गत सरहंचिया राम जानकी मंदिर के प्रागण में पूर्व मंत्री ई. अजित कुमार ने सभा को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 02:08 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 02:08 AM (IST)
सुखाड़ ने सूबे के किसानों को बनाया कंगाल, रबी फसल पर भी खतरा
सुखाड़ ने सूबे के किसानों को बनाया कंगाल, रबी फसल पर भी खतरा

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। इस वर्ष की सुखाड़ ने सूबे के किसान मजदूरों को कंगाल बना दिया। यदि सरकार ने रबी की बुआई में किसानों को विशेष सहायता नहीं की तो रबी की बुआई का लक्ष्य पूरी तरह फेल होगा। उक्त बातें औराई प्रखंड अंतर्गत सरहंचिया राम जानकी मंदिर के प्रागण में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ई. अजित कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत कृषि नीति के कारण देश के किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो गए हैं। किसान व कृषि को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया कृषि रोड मैप आज छलावा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और कृषि विभाग शीघ्र औराई ,काटी बंदरा प्रखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करें, नहीं तो हमारी पार्टी इसके खिलाफ निर्णायक आदोलन करेगी। अध्यक्षता हम (से.)के प्रखंड अध्यक्ष राम मिलन ठाकुर ने की। पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन झा ने मोदी -नीतीश को किसान विरोधी बताते हुए लोगों से इसके खिलाफ कमर कसकर आदोलन के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। सभा को लक्ष्मण ठाकुर, नवल प्रसाद सिंह, प्रो. अरविंद आचार्य, रामबरन राय, शशिभूषण सिंह, अरुण सिंह, राधेश्याम सिंह, महेश्वर प्रसाद सिंह, दामोदर चौधरी, गोविंद माधव, शभू साह, रामरतन सिंह, सीताराम पाडेय, चंद्रकुमार सिंह, मो. जहागीर, राम पुकार सिंह आदि ने संबोधित किया। किसानों के हक के लिए संघर्ष हमारा नारा : किसानों के हक- अधिकार दिलाने के लिए मैं हर कुर्बानी देने को तैयार हूं। जबतक किसान खुशहाल नहीं होगा, देश की तरक्की नहीं हो सकती। उक्त बातें पारू में रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया के पुत्र सह अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदूभूषण कुमार ने प्रखंड के फुलाढ मंदिर परिसर में आयोजित किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता की हत्या राजनीतिक षड्यंत्र रचकर की गई। मेरे पिता का इतना ही दोष था कि हमेशा अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे। आज देश के किसानों की हालत इतनी बेकार हो गई है कि बच्चों की पढ़ाई, बेटी की शादी हो या किसी प्रकार का घर में कार्यक्रम का आयोजन हो तो उन्हें जमीन बेचनी पड़ती है। देश के राजनेताओं ने हम सभी समुदाय के लोगों को जात-पात में बांट कर तोड़ने का काम किया है। सभा को अमर सिंह, शभू प्रसाद सिंह, रणजीत कुमार, डॉ राकेश निरंजन, चांद शाही, विनोद सिंह, मुखिया प्रमोद सिंह, मुखिया नरेंद्र कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मुखिया नरेंद्र सिंह व संचालन राजन पांडेय ने किया।

chat bot
आपका साथी