जयंती पर याद किए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक संगठनों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:12 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:12 AM (IST)
जयंती पर याद किए नेताजी सुभाषचंद्र बोस
जयंती पर याद किए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

मुजफ्फरपुर : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक संगठनों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। मौके पर उनके कार्यो को याद करते हुए बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मोतीपुर : प्रखंड के सेंदुआरी स्थित हिदुतान संपूर्ण आजाद पार्टी के कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि दी गई। अध्यक्षता पार्टी के उपाध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ चौथी यादव ने की। वहीं, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मचंद्र यादव के अस्वस्थ होने के कारण जगत सहनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं ब्रह्मपुरा स्थित राम जानकी गुरुकुल परिसर में भी जयंती का आयोजन किया गया। अध्यक्षता युवा नेता आलोक राज सिंधिया ने की। सरैया : प्रखंड के गोपालपुर नेउरा में किसान नेता समिति सदस्य सुनील कुमार सिंह ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। मनियारी: कुढ़नी प्रखंड के केरमा में युवा राजद नेता सह मुखिया प्रतिनिधि शकर कुशवाहा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। साहेबगंज : मुख्य बाजार स्थित मध्य विद्यालय बालक के परिसर में जयंती पर ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले किसानों ने किसान दिवस मनाया। अध्यक्षता किसान नेता महेश सिंह ने की। कांटी: ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन द्वारा काटी स्थित एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) कार्यालय परिसर में जयंती पर अखिल हिंद किसान दिवस का आयोजन संगठन के प्रखंड कमेटी सदस्य परण मांझी की अध्यक्षता में किया गया। बोचहा : प्रखंड मुख्यालय के समीप जयंती समारोह की अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामबालक सहनी व बबलू कुमार ने की। वहीं, बुधौली के स्वतंत्रता सेनानी स्मारक परिसर में स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर उनकी जयंती समारोह पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित की गई। उद्घाटन कैप्टन मदनमोहन झा, कमलेश चौधरी और मिशन मोदी के प्रदेश महामंत्री आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संयोजक रमेश ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के सामूहिक गायन से हुआ।

chat bot
आपका साथी