केक काट कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू यादव का जन्मदिन

राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:11 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 03:11 AM (IST)
केक काट कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू यादव का जन्मदिन
केक काट कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू यादव का जन्मदिन

मुजफ्फरपुर : राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस दौरान गरीबों को भोजन भी कराया। गायघाट : प्रखंड के जारंग में विधायक निरंजन राय के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, रोशन कुमार सिंह, नंदकिशोर ठाकुर, अमन पटेल, अरविंद राय आदि थे।

बंदरा : प्रखंड के नुनफारा में विधायक निरंजन राय के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। मौके पर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार यादव, उमेश कुशवाहा, चंदेश्वर सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे। मोतीपुर : प्रखंड के साढाडंबर मिडिल स्कूल में पूर्व विधायक नंद कुमार राय के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। यहां निर्धन, असहाय व पार्टी कार्यकर्ताओं को भोज खिलाया गया। मनियारी: कुढ़नी विधायक सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार सहनी ने रामचंद्रा चौक पर केक काट जन्मदिन मनाया। मौके पर लालबाबू गोप, अहमद रज़ा, मदन मोहन, रंजन यादव, जवाहर लाल, संतोष यादव आदि थे। उधर, चैनपुर वाजिद के पूर्व मुखिया डॉ. अजहरूल हक निराला, शेरपुर पंचायत के मुखिया अली इरफ़ान उर्फ अफरोज, राजद प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम ने भी लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। पारू: प्रखंड के कोइरिया खास में राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने जन्मदिन पर लोगों के बीच मास्क एवं अल्पाहार का वितरण किया। यहां भाग्य नारायण सहनी, राजकुमार सहनी, बिंदा पासवान, मुकेश ठाकुर, निशात कुमार, मो. वसीर आदि थे। देवरिया के बुढ़ानपुर गाव में सत्य नारायण प्रसाद यादव के नेतृत्व में जन्मदिन पर बच्चों के बीच कापी- कलम का वितरण का वितरण किया गया। पूर्व जिला पार्षद पृथ्वीनाथ राय के नेतृत्व में देवरिया चौक पर केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। ठेंगपुर में तुलसी राय व जाफरपुर बाजार पर मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। औराई : छात्र राजद नेता आकाश यादव ने लोहिया चौक पर कार्यकर्ताओं के बीच लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया। मौके पर मुकेश यादव, मनोज राम, रामकुमार यदुवंशी आदि थे। ढोली : मुरौल प्रखंड राजद के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामनरेश राय, रामकुमार राय, प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार, विनोद पोद्दार, मनोहर राय ने मुरौल डायट केंद्र पर जन्मदिन पर भोज का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब ने शिरकत की। मौके पर युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रकाश, मुरौल प्रखंड अध्यक्ष आनंद लाल राय, लौतन मुखिया सच्चिदानंद सुमन, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, सकरा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी