डूबने से भैंस चराने गए दो चरवाहों की मौत

कुढ़नी थाना के मथुरापुर में भैंस चराने गए चरवाहे की मौत पोखर में डूबने से सोमवार की शाम हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:14 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:14 AM (IST)
डूबने से भैंस चराने गए दो चरवाहों की मौत
डूबने से भैंस चराने गए दो चरवाहों की मौत

मुजफ्फरपुर : कुढ़नी थाना के मथुरापुर में भैंस चराने गए चरवाहे की मौत पोखर में डूबने से सोमवार की शाम हो गई। मृतक मथुरापुर निवासी रामजी सहनी का 19 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार बताया गया है। वह भैंस चराने अपने अन्य चरवाहों के साथ गया था। भैंस को धोने के लिए पोखर में गया था। इसी दौरान वह डूब गया। उसके पोखर में डूबने के बाद अन्य चरवाहों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण वहा पहुंचे और पोखर से शव को निकाला। इसकी सूचना कुढ़नी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने की है। मड़वन : जैतपुर ओपी क्षेत्र के वरदाहा मन में सोमवार की दोपहर भैंस चराने गए वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करजा थाना क्षेत्र की झखड़ा शेख पंचायत के वार्ड पाच निवासी 65 वर्षीय चुल्हाई राय के रूप में हुई है। बताया गया कि चुल्हाई राय सोमवार की दोपहर भैंस चराने बगल के गाव बरदाहा गए थे। वे मन के किनारे भैंस चरा रहे थे। इसी क्रम में पैर फिसलने से डूब गए। सूचना पर स्थानीय लोगों ने उसे निकलवाया। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय मुखिया तारकेश्वर गिरि ने इसकी सूचना जैतपुर ओपी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

डूबने से बालक की मौत

जैतपुर ओपी क्षेत्र के भटौलिया गाव में पोखर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान भटौलिया निवासी शिवजी चौधरी के पौत्र व रंजन कुमार के पुत्र राहुल कुमार (6वर्ष) के रूप में की गई।

chat bot
आपका साथी