सड़क हादसे में किशोर की मौत, महिला जख्मी

पीयर थाना क्षेत्र के जरंगी पेट्रोल पंप के नजदीक बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 01:09 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 01:09 AM (IST)
सड़क हादसे में किशोर की मौत, महिला जख्मी
सड़क हादसे में किशोर की मौत, महिला जख्मी

मुजफ्फरपुर : पीयर थाना क्षेत्र के जरंगी पेट्रोल पंप के नजदीक बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान मुशहरी प्रखंड की रजवाड़ा पंचायत के मणिकपुर गाव निवासी शकर सहनी के 15 वर्षीय पुत्र सुधाशु कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पीयर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की व शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में मातम छा गया। स्वजनों ने बताया कि सुधाशु अपनी बाइक से भाभी को लेकर उसके मायके पातेपुर जा रहा था। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जरंगी पेट्रोल पंप के नजदीक ठोकर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के स्वजनों ने मुआवजे की माग को लेकर कारीचक पिलखी मुख्य सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया। वहीं, मृतक की भाभी सुमन देवी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोचहा में चल रहा है। लोगों ने बताया कि गत माह एक बुजुर्ग की मौत उसी स्थान पर हों गई थी। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।

जख्मी की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे को सड़क जाम

मुशहरी प्रखंड अंतर्गत नरौली निवासी नंद किशोर बैठा की इलाज के दारान एसकेएमसीएच में मौत हो गई। सात जून को बोलेरो की ठोकर से वे व रमेश रजक घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से द्वरिकनागर हनुमान मंदिर के पास मुजफ्फरपुर- मुख्य मार्ग को शव रखकर जाम कर दिया और मुआवजे की माग करने लगे। इसकी जानकारी होने पर विधायक ने सीओ से वार्ता कर मृतक के आश्रित को सरकारी मानदंड के अनुसार चेक देने को कहा। इधर, विधायक मुसाफिर पासवान मौके पर पहुंचे और मुआवजे के चार लाख का चेक मृतक की पत्नी को सौंपा। उसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान मुखिया अनारसी देवी, पूर्व मुखिया चंद्रकेश चौधरी, पंसस पति सदस्य रंजीत कुमार, वार्ड सदस्य उमेश चौधरी, पंसस मो.अली, पैक्स अध्यक्ष भोला राय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी