Darbhanga News: 2025 तक राज्य के सभी किसानों के खेतों तक उपलब्ध होगी सिंचाई की सुविधा : संजय झा

Darbhanga News बेनीपुर के धरौड़ा चौक पर स्थित रामजानकी मंदिर में किया गया जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय झा का भव्य स्वागत दिल्ली जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद बाढ़ की समस्या पर बोले मंत्री- नई तकनीकी का उपयोग कर समस्या पर लगाई जाएगी रोक।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 02:40 PM (IST)
Darbhanga News: 2025 तक राज्य के सभी किसानों के खेतों तक उपलब्ध होगी सिंचाई की सुविधा : संजय झा
मंत्री संजय झा को माला पहनाकर अभिनंदन करते धरौडा गांव के ग्रामीण। जागरण

दरभंगा, जासं। बेनीपुर प्रखंड के धरौडा निवासी व दिल्ली जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्थानीय रामजानकी मंदिर परिसर में जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा का भव्य अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों ने मंत्री पर फूल बरसाए। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री झा ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2025 तक राज्य के सभी किसानों के खेतों तक सिचाई सुविधा पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सबसे ज्यादा ध्यान सिंचाई व्यवस्था को ठीक करने पर है। अब नई टेक्नालाजी के माध्यम से बाढ़ की समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

बाढ़ से निजात दिलाने को 29 अक्टूबर को कार्यशाला, अगले साल शुरू होगी नदी जोड़ो योजना

आगामी 29 अक्टूबर को दरभंगा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया हैं। इसमें नई तकनीक के माध्यम से मिथिलांचल में प्रतिवर्ष आनेवाले बाढ़ पर कैसे रोक लगाया जाए, इस संबंध में अभियंताओं एवं राज्य के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। कार्यशाला में इस क्षेत्र के चौर में 12 महीने जल जमाव रहने के कारण किसानों की हजारों हेक्टेयर भूमि में खेती नहीं होने की समस्याओं का निदान के संबंध में भी बात होगी। मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में दिन रात कार्य कर रहे हैं। उनकी पैनी नजर के चलते ही इस बार भारी बारिश के बाद भी कहीं बड़ा बांध नहीं टूटा। अगले वर्ष नदी जोड़ो योजना की शुरुआत की जायेगी। इस योजना के तहत मृत नदियों को जिंदा कर एक दूसरी नदियों से जोड़ने कार्य किया जाएगा। इस योजना पर भी तकनीकी कार्य चल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि उत्तर बिहार का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा दरभंगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 78 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। जमीन के लिए सरकार ने 336.76 करोड रुपयों की मंजूरी दे दी है।

अभिनंदन समारोह को विधायक विनय कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया। विधायक ने मंत्री से क्षेत्र के नवादा - मझौड़ा चौर, गंसी नाला तरौनी से बलनी, महिनाम से पोहदी, देकुली से जगन्नाथपुर आदि चौरों में 12 महिना पानी का जमाव रहने के कारण किसानों के खेतों में फसल नहीं नहीं उपजने की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की। मंत्री ने नवंबर माह में इस कार्य को शुरू कराने का आश्वासन विधायक को दिया।

वहीं दिल्ली जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय ने अभिनंदन समारोह में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा नेता पूरे हिन्दुस्तान में नहीं हैं। अभिनंदन समारोह में दयानंद राय द्वारा धरौडा गांव के 75 ग्रामीणों को पाग व चादर से सम्मानित भी किया गया। समारोह में पूर्व उप प्रमुख प्रेम कुमार झा, अमित राय बिट्टु, रोहित राय, राजा अहमद खां, डा. महेन्द्र राय, हेमंत राय ,बब्लू राय, पप्पू राय आदि ने अपने विचार रखे। मंच संचालन जदयू के वरीय नेता अशोक कुमार ठाकुर ने किया।

chat bot
आपका साथी