लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने को जागरूकता अभियान चलाएगा विवि

लैंगिक संदेदनशीलता को बढ़ावा देने और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय योजना बना रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 01:23 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 01:23 AM (IST)
लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने को जागरूकता अभियान चलाएगा विवि
लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने को जागरूकता अभियान चलाएगा विवि

मुजफ्फरपुर : लैंगिक संदेदनशीलता को बढ़ावा देने और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय योजना बना रहा है। विवि के अलावा सभी कॉलेजों में भी नेतृत्व, त्याग और जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा निभाई गई उल्लेखनीय भूमिका को पाठ्यक्रम में जोड़ने, महिलाओं के लिए सम्मान की भावना पैदा करने की ओर ध्यान दिया जाएगा। वहीं परिसर में मौजूद नकारात्मक माहौल और रूढि़यों को दूर करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं की गरिमा और सम्मान के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए 'महिला सुरक्षा' पर ऑनलाइन व्याख्यान और वेबिनार का भी आयोजन किया जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ये कदम उठाने के लिए विवि और कॉलेजों को निर्देश दिया गया है। बता दें कि हाल ही में विश्वविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य विश्वविद्यालय पहुंची थीं। यहां सभी कॉलेज के प्राचार्य और सदस्यों के अलावा विवि के अधिकारियों के साथ बैठक की थीं। इसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए विवि के सभी विभागों और कॉलेजों में कमेटी का गठन करने को कहा था। साथ ही विवि से लेकर कॉलेज परिसर में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को कहा गया था। छात्राओं की ओर से प्राप्त होने वाली शिकायतों की रिपोर्ट प्रति महीने जारी करने को कहा गया है।

गांवों में चल रहे कोचिंग संस्थान

कोविड 19के प्रोटोकाल की धज्जिया उड़ाते हुए पारू प्रखंड के कुछ गांवों में कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा है जहां सौ से अधिक बच्चे उपस्थित हो रहे हैं। सरकार ने कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, मगर इसका परवाह किए बगैर चंद पैसों के लालच में कोचिंग सेंटर संचालित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी