पानी बहने से पुल क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग
बाढ़ राहत का वितरण पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने मंगुरहिया पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जब तक बाढ़ है राहत सामग्री का वितरण चलता रहेगा। वहीं अवधेश राय ने चकिया महमदपुर में बाढ़ राहत का वितरण किया।
मुजफ्फरपुर : बाघी स्टेट - रामपुर बलड़ा बाजार मुख्य मार्ग में हरपुर बलड़ा स्थित नून नदी पर निर्मित पुल के ऊपर डेढ़ फीट पानी बहने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मुखिया विमल सिंह, जदयू नेता चंदन कुमार भास्कर ने एसडीओ पश्चिमी को उक्त मामले से अवगत कराते हुए जल्दी मरम्मत की माग की है। सीओ रंभू ठाकुर, बीडीओ संजीव कुमार ने निरीक्षण करके उक्त पुल को दुरुस्त कराने की रिपोर्ट संबंधित विभाग में भेज दी है। विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पुल ध्वस्त होने की जानकारी से डीएम को अवगत करा दिया गया है। यथाशीघ्र मरम्मत कार्य होगा। इस पुल क्षतिग्रस्त से चास हजार से ज्यादा की आबादी प्रभावित हो गया है।
मुजफ्फरपुर-महुआ मार्ग टूटा, आवागमन बाधित
भीषण बाढ़ व मूसलधार बारिश से महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग कुलेसरा के समीप ढाई सौ फीट में टूट गया जिससे आवागमन बाधित हो गया। छितरौली निवासी सकलदेव सिंह ने बताया कि उक्त मार्ग बंद होने से मुजफ्फरपुर व वैशाली का संपर्क बाधित हो गया है। छितरौली, रतनौली, मनियारी, अमरख, किनारू समेत दर्जन भर पंचायतों का सोनबरसा बाजार से संपर्क टूट गया। सोनबरसा के दुकानदार दिलीप कुमार ठाकुर ने बताया कि मनियारी थाने की जीप प्रतिदिन इसी रास्ते से विभिन्न इलाकों में गश्ती को जाती थी। दो-तीन दिनों से रूट बदलकर गश्ती में जाने से समय व दूरी अधिक तय करनी पड़ती है।
बाढ़ राहत का वितरण
पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने मंगुरहिया पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जब तक बाढ़ है, राहत सामग्री का वितरण चलता रहेगा। वहीं, अवधेश राय ने चकिया महमदपुर में बाढ़ राहत का वितरण किया।