बीआरएबीयू की स्नातक की दूसरी मेधा सूची जारी, आज से चार तक होगा नामांकन

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में नामांकन के लिए रविवार को दोपहर में जारी कर दी गई। यह सूची 13662 छात्र-छात्राओं के लिए जारी की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:30 AM (IST)
बीआरएबीयू की स्नातक की दूसरी मेधा सूची जारी, आज से चार तक होगा नामांकन
बीआरएबीयू की स्नातक की दूसरी मेधा सूची जारी, आज से चार तक होगा नामांकन

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में नामांकन के लिए रविवार को दोपहर में जारी कर दी गई। यह सूची 13,662 छात्र-छात्राओं के लिए जारी की गई है। इस सूची के आधार पर 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक नामांकन का समय दिया गया है। यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो.ललन झा ने बताया कि पहली सूची 88 हजार विद्यार्थियों के लिए जारी हुई थी। इसमें से 62 हजार छात्र-छात्राओं ने ही नामांकन कराया। कई विषयों में दूसरी सूची में पहली सूची से आठ से 10 फीसद तक कटआफ कम हुआ है। पहली-दूसरी सूची में नामांकन से वंचितों को मिलेगा मौका :

पहली और दूसरी सूची में तय तिथि तक किसी कारण नामांकन नहीं ले सकने वाले छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया जाएगा। दूसरी सूची में नामांकन की तिथि समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को आवेदन को एडिट करने का विकल्प दिया जाएगा। यूएमआइएस पोर्टल पर अपने लागिन आइडी और पासवर्ड की मदद से छात्र-छात्राएं इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे। इसमें जिन विषयों का कटआफ काफी अधिक है और छात्रों को अंक प्रतिशत काफी अधिक है। उन्हें विषयों और कालेजों के विकल्प को बदलने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद 15 अक्टूबर तक तीसरी मेधा सूची जारी की जाएगी।

1.53 लाख हैं सीटें, 1.43 लाख विद्यार्थियों ने किया था आवेदन :

विश्वविद्यालय की ओर से 99 कालेजों में इसबार नामांकन की प्रक्रिया हो रही है। इसमें 1.53 लाख सीटें निर्धारित हैं। इसके लिए सभी विषयों को मिलाकर 1.43 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। पहली मेधा सूची 88 हजार सीटों के लिए जारी की गई थी। वहीं दूसरी सूची 13662 सीटों के लिए जारी की गई है। साइंस में जूलाजी, गणित, भौतिकी में सबसे अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। वहीं आर्ट संकाय में मनोविज्ञान, इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी विषय में नामांकन के लिए सर्वाधिक आवेदन आए हैं।

chat bot
आपका साथी